TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, September 5, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के विकास हेतु मिली 4.02 करोड़ रु. से अधिक के अधोसंरचना विकास कार्यों की स्वीकृति

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 30, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर स्वीकृति मिल रही है। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सुविधा व उनकी बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख 4 हजार रु. की स्वीकृति दी है वहीं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 12 विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 30 लाख 65 हजार और मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में 6 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड सह नाली निर्माण हेतु ₹1करोड़ 24 लाख 19 की स्वीकृति मिली है। इस प्रकार कुल ₹4 करोड़ 2 लाख 88 हजार की स्वीकृति मिली है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी साथ ही जनता को सुगम आवागमन व मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

IMG 20260330 WA0052

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कह कि अंत्योदय के लक्ष्य और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु कटिबद्ध डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा, निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में सीसी रोड सह नाली निर्माण हेतु ₹1करोड़ 24 लाख 19 हजार रुपए की सौगात देने के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ₹1 करोड़ 30 लाख 65 हजार की स्वीकृति से विभिन्न ग्रामों में सी.सी. रोड, नाली व पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मैं माननीय राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का भी आभार व्यक्त करती हूं। इन विकास कार्यों से गांवों में बेहतर सुविधा, बारिश के समय जलभराव से राहत, किसानों, विद्यार्थियों और आमजनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। हर गांव तक सुविधाओं का विस्तार करना और जनाकांक्षाओं को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है इसके लिए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख 4 हजार रु. की स्वीकृति से गाँव-गाँव तक विकास सुनिश्चित होगा। जनता को योजनाओं का लाभ मिले, नगर व गांव का सर्वांगीण विकास हो, अधोसंरचना निर्माण से क्षेत्र की प्रगति निरंतर जारी रहे और पंडरिया विधानसभा समृद्ध हो इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं।

 

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि वर्तमान समय में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 500 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है जिसमें कुछ पूर्ण हो चुके हैं कुछ टेंडर प्रक्रिया है और कुछ प्रगति पर हैं जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस वर्ष मुख्य बजट में 200 किलोमीटर अतिरिक्त सडक निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में किसानों को सिंचाई व पेयजल आपूर्ति के लिए 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं। सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 78 करोड़ की स्वीकृति मिली है जिससे 54 से अधिक सुखा ग्रस्त गाँव के किसान व ग्रामवासियों को सिंचाई तथा पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों की बात करें तो 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, 3500 नए पीएम आवास, पेयजल आपूर्ति के लिए 15 पानी टैंकर की सुविधा, वनांचल के 11 विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली की पहुँच सुनिश्चित हुई हैं। वनांचल क्षेत्रों में इन्हीं सार्थक प्रयासों और विकास व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से आज 400 से अधिक आदिवासी परिवारों ने घर वापसी कर पुनः अपने मूल धर्म में प्रवेश किया। नगरीय निकाय क्षेत्रों की बात करें तो पंडरिया एवं पांडातराई में बाईपास का निर्माण, बहुप्रतीक्षित हरिनाला पुल का निर्माण, नालंदा लाइब्रेरी की स्वीकृति, मिनी स्टेडियम, व्यावसायिक परिसर, नगर पालिका पंडरिया हेतु नवीन भवन की स्वीकृति जैसे कई विकास व अधोसंरचना के कार्य हो रहे हैं साथ ही मूलभूत सुविधाओं की पहुँच भी जनता तक सुनिश्चित हो रही है। पांडातराई एवं रणवीरपुर में उप तहसील की स्थापना, बिरेन्द्र नगर, कुंडा एवं कुकदुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय एवं कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, पुरे विधानसभा में 35 हजार से अधिक आवास, 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1000 की आर्थिक सहयता जैसे अनेक जनहित की योजनाओं व विकास कार्यों से आज पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है और आमजनों के जीवन में उसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

 

 

*विधायक भावना बोहरा द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत कार्य*

 

जनता की आकाँक्षाओं और मूलभूत सुविधाओं के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के लिए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। जिसके अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय वीरेन्द्र नगर में शौचालय निर्माण, ग्राम दशरंगपुर में शा.पूर्व माध्य.शाला के पीछे सार्वजनिक मंच निर्माण, ग्राम मथानीकला में मंच निर्माण, ग्राम कोसमंदा में दिलीप राजपूत के घर से राम प्रसाद चंद्रवंशी के घर तक सी सी रोड, ग्राम कुई में दीपक सलूजा के घर से तीरथ मरावी के घर तक सी सी रोड, ग्राम कोदवाकला में बरमबावा पारा से चौगड्डा तक सी सी रोड, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पांडातराई में सांस्कृतिक मंच, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरिया में अतिरिक्त कक्ष, नगर पंडरिया के महाविद्यालय हेतू स्मार्ट बोर्ड एवं कालर माइक की वयवस्था, नगर पंडरिया के इंदिरा गाँधी शासकीय महाविद्यालय में में पेयजल हेतू वाटर कूलर, ग्राम खण्डसरा में स्कुल प्रांगण में रंगमंच, ग्राम तमरुवा के भगवा चौक के पास सांस्कृतिक रंगमंच, ग्राम दशरंगपुर में वाटर टैंकर व्यवस्था, ग्राम कोदवागोडान के दीनदयाल वनवासी बालक छात्रावास में रसोई कक्ष एवं छत मरम्मत, ग्राम बदना के लवकुश प्राथमिक शाला कौआनार में अतिरिक्त कक्ष, ग्राम अमलीमालगी के वार्ड क्र. 7 व 9 में नाली निर्माण, ग्राम केशलीखुर्द में रामकुमार के घर से निहोरा चंद्राकर के घर तक सी सी रोड, ग्राम कोलेगांव में यज्ञ स्थल, ग्राम गुंझेटा में मेन रोड़ से स्कूल तक सी.सी. रोड, ग्राम जंगलपुर में रंगमंच, ग्राम नरसिंहपुर में दुर्गा मंच से सुखदयाल जांगड़े के घर की ओर सी सी रोड, ग्राम नेऊरगाँव में वाटर टैंकर, ग्राम पुसेरा में वाटर टैंकर, ग्राम रमतला में गौठान से पानी टंकी तक सी सी रोड, नगर पंडरिया के सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना से मुख्य मार्ग की ओर चौक निर्माण, ग्राम गोछिया में सांस्कृतिक मंच, ग्राम गोरखपुर कला में सांस्कृतिक मंच, ग्राम चारभाठा में वाटर टैंकर, ग्राम ठाठापुर (रा.) में वाटर टैंकर, ग्राम डोंगरिया में शीतला मंदिर हेतू खाद्य गोदाम के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण, ग्राम पंचायत भगवताटोला में स्कूल के पास मंच निर्माण, ग्राम रणवीरपुर में बाजार चौक बस स्टैंड के पास सांस्कृतिक मंच, ग्राम रणवीरपुर में वाटर टैंकर एवं ग्राम राजपुर में देवदाहरा मंदिर के पास मंच निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति मिली है।

 

*राजस्व एवं आपदा विभाग अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को मिली स्वीकृति*

 

ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास हेतु पंडरिया विधानसभा में राजस्व एवं आपदा विभाग अंतर्गत ग्रा.पं. कुंडा में संतोष चंद्रसेन के घर से मेनरोड की ओर सीसी रोड निर्माण, ग्रा.पं. कोसमन्दा में समतलीकरण कार्य स्कूल मैदान सह गौठान मुरमीकरण, ग्रा.पं. दामापुर में बस स्टैण्ड के अंदर सी.सी रोड निर्माण, ग्रा.पं.छितापारकला में संतोष चन्द्राकर के घर से पानी टंकी की ओर सी.सी. रोड निर्माण, ग्रा.पं. मैनपुरा में पीलाराम के घर से घनश्याम के घर की ओर सीसी रोड निर्माण, ग्रा.पं.बिरहुलडीह में मेनरोड से दुर्जन के घर की ओर सी.सी रोड निर्माण, ग्रा.पं.कामठी में सुकालू धुर्वे के घर से संतराम की ओर सी.सी. रोड निर्माण, ग्रा.पं.धोबघट्टी में देशराम के घर से ठाकुरदेव की ओर सी.सी. रोड निर्माण, ग्रा.पं.गेगड़ा में मेनरोड से दुखु निषाद के घर तक सी.सी. रोड निर्माण एवं ग्रा.पं.डौकाबांधा में रघुराम के घर से विश्वनाथ के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।

 

*मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अंचलों में होगा सड़कों का विस्तार*

 

पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम आवागमन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ग्रा.पं. रणवीरपुर में बस स्टैण्ड स्वागत द्वार से शिव मंदिर की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण,ग्रा.पं.पनेका में मुख्य मार्ग से सोसायटी की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, ग्रा.पं. हथमुड़ी में राधा कृष्ण तालाब से पेण्ड्रीकला मार्ग की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, ग्रा.पं.मोहगांव में मुख्य चौक से जंगलपुर मार्ग की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, ग्रा.पं.कोयलारीकांपा में मुख्य मार्ग से महामाया मंदिर की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण और ग्रा.पं.घुटुरकुंडी में विद्युत वितरण केन्द्र से हायर सेकेण्ड्री स्कूल की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति मिली है।

ShareSendTweet
Previous Post

गर्मी में पेयजल की समस्या ना हो, इसका ध्यान रखें-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

Next Post

मनरेगा के 18 लाख पर बड़ा सवाल: बड़ौदकला में निर्माणाधीन चेकडेम पर अनियमितताओं के आरोप, जांच तक भुगतान रोकने की मांग

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
मनरेगा के 18 लाख पर बड़ा सवाल: बड़ौदकला में निर्माणाधीन चेकडेम पर अनियमितताओं के आरोप, जांच तक भुगतान रोकने की मांग

मनरेगा के 18 लाख पर बड़ा सवाल: बड़ौदकला में निर्माणाधीन चेकडेम पर अनियमितताओं के आरोप, जांच तक भुगतान रोकने की मांग

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In