TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, May 17, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
May 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास को नई दिशा देते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज पीएम जनमन योजना अंतर्गत 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया और आधारशिला रखी। वनांचल क्षेत्र में रहने वाले छात्रों के लिए यह छात्रावास उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा, जहाँ उन्हें सुविधाजनक शिक्षा मिलेगी वहीँ उनके परिजनों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए कोई चिंता नहीं रहेगी। पहले छात्रों को वनांचल के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों से विद्यालय आने-जाने में असुविधा होती थी लेकिन अब इस छात्रावास के निर्माण होने के बाद उन बच्चों को पढ़ने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा बल्कि उन्हें एक सुरक्षित व सर्वसुविधायुक्त छात्रावास मिलने से उनके समय और परिश्रम की बचत होगी जिससे वे मन लगाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे

IMG 20260517 WA0008IMG 20260517 WA0007 IMG 20260517 WA0005 IMG 20260517 WA0004

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस 100 सीटर बालक छात्रावास के छात्रावास निर्माण से विशेष रूप से जरूरतमंद एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनकी शिक्षा निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण बन सकेगी। शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाने के लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा अधिक से अधिक विद्यार्थी शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे।

 

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित के ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन योजना आज वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की एक नई किरण लेकर आया है। आज दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में भी सुविधाओं की पहुँच घर-घर तक सुनिश्चित हो रही है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से आज वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़क, पेयजल हेतु नल जल, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच और सिंचाई व पेयजल हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होने से वहां निवासरत परिवार आज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बन रहे हैं। इसके साथ ही वहां के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमने भी प्रयास करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस व स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन कर रहें हैं। कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा और सुविधा के लिए आगामी सत्र से हम निःशुल्क बस सेवा का संचालन भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे बेटियों को घर से महाविद्यालय व महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

 

भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा के दुर्गम, दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है। 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  फलित साहू जी, सरपंच  नंदिनी डहरिया जी, उप सरपंच  नारायण साकत जी,  शिव नंदन पांडेय जी, मंडल  स्वतंत्र तिवारी जी,  महेश यादव जी,  सुखदेव धुर्वे जी, रामावतार साहू जी,  गणपत करचाम जी,  दिलीप पटेल जी,  संतोष साहू जी, राजेन्द्र साहू जी, जनपद सदस्य  तुलसी साहू जी, श्री विकास तिवारी जी, चुन्नी साहू जी, सुमन ठाकुर जी, लक्ष्मी नारायण शर्मा जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
Tags: #bhawanbohara
ShareSendTweet
Previous Post

शुद्ध व स्वच्छ वातावरण में होगी वट सावित्री पूजा- चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी*

Next Post

महिलाओं ने अखंड सौभाग्य सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की व्रत रखी 

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

*थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

*थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026
वट पूजाः सुख समृद्धि व मनोकामना का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
छत्तीसगढ़

वट पूजाः सुख समृद्धि व मनोकामना का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

May 17, 2026
महिलाओं ने अखंड सौभाग्य सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की व्रत रखी 
छत्तीसगढ़

महिलाओं ने अखंड सौभाग्य सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की व्रत रखी 

May 17, 2026
शुद्ध व स्वच्छ वातावरण में होगी वट सावित्री पूजा- चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी*
छत्तीसगढ़

शुद्ध व स्वच्छ वातावरण में होगी वट सावित्री पूजा- चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी*

May 15, 2026
जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता : भावना बोहरा 
छत्तीसगढ़

जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता : भावना बोहरा 

May 14, 2026
कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन
छत्तीसगढ़

कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

May 12, 2026
Next Post
महिलाओं ने अखंड सौभाग्य सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की व्रत रखी 

महिलाओं ने अखंड सौभाग्य सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की व्रत रखी 

Tags

#10toppar #trending #viralvideo #bhawanbohara #bhormdevमहोत्सव #brakingnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breaking news #victamcase #breakingnews #virapnews #trendingnews #kawardha #trending #viralnews #kawardhanappa #chouparty #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #trending news #upsc #viral #News #viral #jangadnanews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #breakings #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #ब्रेकिंग #Viralnews #गैंग रेप #वायरल trending #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In