TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, October 19, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, पांडातराई की व्याप्त समस्याएँ अभाविप ने उठाई जोरदार माँग

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
February 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, पांडातराई की व्याप्त समस्याएँ अभाविप ने उठाई जोरदार माँग
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पांडातराई:- अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, पांडातराई जो क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है, आज गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। कभी यह महाविद्यालय शिक्षा और अनुशासन के उच्च मानदंडों के लिए जाना जाता था, किन्तु वर्तमान में इसकी स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। महाविद्यालय की भूमि का सीमांकन आज तक नहीं हो पाया है और बाउंड्री वॉल के अभाव में परिसर असुरक्षित बना हुआ है। बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होता है। दूसरी ओर, महाविद्यालय तक पहुँचने वाला मार्ग अत्यंत संकरा और जर्जर हो चुका है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएँ घट रही हैं। सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण यहाँ के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है।

IMG 20250927 WA0005

तुलसी यादव ने बताया की शैक्षणिक दृष्टि से भी महाविद्यालय की स्थिति चिंताजनक है। महत्वपूर्ण विषयो में स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ाई हेतु बाहर जाना पड़ता है। तत्काल एम.कॉम., राजनीति विज्ञान, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान जैसे विषयों की पीजी कक्षाएँ प्रारंभ करने की आवश्यकता है। शिक्षकों की नियुक्ति का अभाव एक बड़ी समस्या बन चुका है। इसके अलावा, एक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे शैक्षणिक वातावरण और भी बिगड़ रहा है।

IMG 20250927 WA0002

महाविद्यालय पुस्तकालय में विषयवार पुस्तकों की भारी कमी है, जिसके कारण विद्यार्थी न तो अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से कर पा रहे हैं और न ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं। विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाएँ भी बदहाल स्थिति में हैं। आवश्यक रसायनों और उपकरणों की कमी से प्रयोगात्मक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बुरी तरह घट रही है।

नगर मंत्री हिरेंद्र बघेल ने कहा कि इन सभी समस्याओं ने मिलकर पांडातराई महाविद्यालय को संकटग्रस्त कर दिया है। क्षेत्रीय विद्यार्थी मजबूरन अन्य महाविद्यालयों पर निर्भर हो रहे हैं, जिससे आर्थिक और शैक्षणिक दोनों ही स्तरों पर उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि इन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो यह संस्थान, जो कभी गौरव का प्रतीक था, धीरे-धीरे अपनी पहचान खो देगा।

विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी से आग्रह किया है कि वे इन समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लें और शीघ्र कार्यवाही कराएँ। भूमि सीमांकन कर बाउंड्री वॉल का निर्माण, पहुँच मार्ग का चौड़ीकरण, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण, स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं का आरंभ और पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति जैसे मुद्दों का समाधान तत्काल होना चाहिए। छात्रों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला संयोजक गजाधर वर्मा, प्रदेश सोसल मीडिया सयोजक मानस मिश्रा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अजय साहू नगर सहमंत्री खेमलाल साहू,गोपाल जायसवाल अजय साहू महेंद्र साहू अजय चंद्रवंशी मिथुन यादव कालेश्वर मिथलेश साहू गणेश साहू ईस्वरी श्याम सुन्दर यारेन निर्मलकर आकाश युगल संजू यादव सोनी मुन्ना साहू हर्षिता चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

ShareSendTweet
Previous Post

22 साल के आदिवासी छात्र से गैंगरेप, कवर्धा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

कांग्रेस पार्टी के 52 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह 🙏🚩 सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात, जाना हाल-चाल और साझा की खुशियाँ। ❤️
छत्तीसगढ़

उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह 🙏🚩 सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात, जाना हाल-चाल और साझा की खुशियाँ। ❤️

October 19, 2026
प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्यवाही
छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्यवाही

October 16, 2026
हमारे देश में “भारत निर्वाचन आयोग है” न कि “भारत सरकार निर्वाचन आयोग!” — पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर
छत्तीसगढ़

हमारे देश में “भारत निर्वाचन आयोग है” न कि “भारत सरकार निर्वाचन आयोग!” — पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर

October 14, 2026
कुकदूर महाविद्यालय भवन निर्माण पर गहराया विवाद,धमकी सुने और निर्णय ले – ये है सच्चाई रील और रियल की:- अमन वर्मा छात्र नेता NSUI…
छत्तीसगढ़

कुकदूर महाविद्यालय भवन निर्माण पर गहराया विवाद,धमकी सुने और निर्णय ले – ये है सच्चाई रील और रियल की:- अमन वर्मा छात्र नेता NSUI…

October 13, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री  टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

October 12, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा

October 6, 2026
Next Post
कांग्रेस पार्टी के 52 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस पार्टी के 52 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In