TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

अभाविप ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 21, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
अभाविप ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कबीरधाम द्वारा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्याओं, उच्च शिक्षा की आवश्यकताओं एवं महाविद्यालयों के आधारभूत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा को विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया। परिषद ने जिले में उच्च शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न मांगें प्रमुखता से रखीं।

IMG 20260621 WA00381 IMG 20260621 WA0039 IMG 20260621 WA0038 IMG 20260621 WA00331 IMG 20260621 WA0033

अभाविप के जिला संयोजक मानस मिश्रा ने जिले भर के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक विषयों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के छात्र-छात्राओं को आज भी अनेक मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों के लिए विद्यार्थियों को बार-बार दुर्ग जाना पड़ता है, जिससे समय एवं आर्थिक संसाधनों की अनावश्यक हानि होती है। उन्होंने जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार, महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा छात्रहितों से जुड़े लंबित विषयों के त्वरित निराकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

 

परिषद द्वारा प्रमुख रूप से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की शाखा कबीरधाम में स्थापित किए जाने की मांग रखी गई। अभाविप ने बताया कि विश्वविद्यालय की शाखा जिले में स्थापित होने से माइग्रेशन, विषय चयन में त्रुटि सुधार, परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण, अंकसूची एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा तथा अधिकांश कार्य स्थानीय स्तर पर ही संपन्न हो सकेंगे।

 

इसके साथ ही परिषद ने स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बोडला, गजानंद माधव मुक्तिबोध शासकीय महाविद्यालय लोहारा एवं शासकीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय, कवर्धा में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त भवन एवं कक्ष निर्माण की मांग रखी। परिषद ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध संसाधन विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं, जिससे अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था प्रभावित होती है।

 

इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य गजाधर वर्मा ने बोडला, लोहारा एवं कन्या महाविद्यालय कवर्धा में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की आवश्यकता को विस्तारपूर्वक रखते हुए कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। इस पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तीनों महाविद्यालयों में दो-दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन प्रदान किया।

 

अभाविप द्वारा शासकीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय, कवर्धा को स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय का दर्जा प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। परिषद ने बताया कि जिले की अनेक छात्राओं को स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं प्रारंभ होने से छात्राओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा महिला शिक्षा को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में कबीरधाम जिले को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

 

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला संयोजक मानस मिश्रा, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गजाधर वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर वर्मा, नगर मंत्री परमेश्वर साहू, गजेंद्र राजपूत, प्रिंस नाथ योगी, विनय ठाकुर, ललित साहू, अमित झरिया, कृष्ण ठाकुर, किशन कौशिक एवं सुमित योगी उपस्थित रहे।

Tags: #Leteshnews #viralnews #trendingnews
ShareSendTweet
Previous Post

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

Next Post

दुर्ग विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप कबीरधाम ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन*

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री  टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

October 12, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा

October 6, 2026
धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा धरहर गांव
छत्तीसगढ़

धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा धरहर गांव

September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

September 25, 2026
वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: ‘नमामि भारतम’ के तहत सामूहिक गान का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: ‘नमामि भारतम’ के तहत सामूहिक गान का भव्य आयोजन

September 25, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

September 21, 2026
Next Post
दुर्ग विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप कबीरधाम ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन*

दुर्ग विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप कबीरधाम ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन*

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In