TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, April 26, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

नगरवासियों को भव्य और दिव्य कवर्धा का सपना दिखाकर नपा के सत्ताधारी जमकर कर रहे कमीशनखोरी: आकाश केशरवानी

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
May 27, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
नगरवासियों को भव्य और दिव्य कवर्धा का सपना दिखाकर नपा के सत्ताधारी जमकर कर रहे कमीशनखोरी: आकाश केशरवानी
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  प्रदेश में भाजपा की सरकार के सत्ताशीन होने और निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद सरकार द्वारा कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में स्वीकृत किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यो को भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अपनी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया है। कवर्धा नगरवासियों को दिव्य और भव्य कवर्धा का सपना दिखाकर किस तरह से ठगा जा रहा है इसका जीवंत उदाहरण कवर्धा नगर पालिका में साफ देखा जा सकता है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव आकाश केशरवानी ने नगर पालिका की इस कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए बताया कि कवर्धा नगर पालिका द्वारा शासन से स्वीकृत विकास एवं निर्माण कार्यो का बगैर निविदा खोले अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका दिया जा रहा है और निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।IMG 20250527 WA0009 उन्होने खुलासा किया कि कार्यालय कवर्धा नगर पालिका परिषद से दिनांक 7 मई 2025 को कुल चार कार्यो के लिए मैनुअल पद्धति से निविदा आमंत्रण सूचना जारी की गई थी। जिसमें कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 में ब्रम्हकुमारी सामुदायिक भवन पहुंच मार्ग का सौंदर्यीकरण अनुमानित लागत 9.75 लाख रूपए, पीजी कॉलेज से लेकर करपात्री स्कूल लायब्रेरी तक सौंदर्यीकरण कार्य अनुमानित लागत 9.75 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 17 खूंटू नर्सरी मार्ग में बिजली व्यवस्था कार्य अनुमानित लागत 7.00 लाख रूपए तथा वार्ड क्रमांक 1 भामाशाह भवन से दुर्गा मंदिर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत 9.50 लाख रूपए के कार्य शामिल है। IMG 20250527 WA0016कार्यालय कवर्धा नगर पालिका ने सूचना में यह भी अंकित किया गया कि निविदा प्रपत्र प्राप्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि एवं समय 21 मई 2025 संध्या 5.00 बजे तक, प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत निविदा प्रपत्र जारी करने की तिथि 22 मई 2025, निविदा दर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि एवं समय- 29 मई 2025 दोपहर 3.00 बजे तक तथा प्राप्त निविदाएं खोलने की तिथि एवं समय 30 मई 2025 समय शाम 4.00 निर्धारित की गई है। लेकिन सच ये है कि इनमें से वार्ड क्रमांक 9 में ब्रम्हकुमारी सामुदायिक भवन पहुंच मार्ग का सौंदर्यीकरण अनुमानित लागत 9.75 लाख रूपए का निर्माण कार्य तथा पीजी कॉलेज से लेकर करपात्री स्कूल लायब्रेरी तक सौंदर्यीकरण कार्य अनुमानित लागत 9.75 लाख रूपए, निविदा खुलने से पूर्व ही नगर पालिका द्वारा अपने चहेते ठेकेदार को दे दिया गया। इतना ही नहीं संबंधित ठेकेदार ने बगैर वर्क आर्डर के ही बिना देरी किए लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी कर दिया है। बताया जाता है कि यह पहला या दूसरा निर्माण कार्य नहीं है जो बगैर निविदा खोले प्रारंभ किया गया हो, इससे पूर्व भी भाजपा शासन काल में नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा कई निर्माण व विकास कार्य बगैर निविदा खोले धड़ल्ले से कमीशन लेकर अपने चाहते ठेकेदारों को दिए और कराए जा चुके है। अब पालिका प्रशासन द्वारा यह किसके कहने पर और किस मंशा से किया जा रहा है यह जांच का विषय है। लेकिन इतना तय है कि भाजपा के राज में कवर्धा नगर पालिका में नगरवासियों की सुख, सुविधा तथा नगर विकास के लिए शासन द्वारा स्वीकृत किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यो में जमकर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब नगरवासियों को दिव्य और भव्य कवर्धा नगर बनाने का सपना दिखाकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के गृह नगर में धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही उठता है कि अक्सर प्रशासनिक तथा विभागीय बैठकों तथा विकास एवं निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान भ्रष्टटाचार को बर्दास्त न करने और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही की गीदड़ भभकी देने वाले कवर्धा विधायक व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मौन क्यों है?

 

आधे अधूरे पड़े नगर विकास के कई कार्य

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने यह भी आरोप लगाया कि नगर विकास का राग अलापने वाले नगर पालिका के सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की रूचि सिर्फ शासन से कार्य स्वीकृत कराने और उसे अपने चहेते ठेकेदारों को दिलाकर कमीशन झौकने तक ही सीमित है। इसके बाद वह निर्माण कार्य पूर्ण हुआ या नहीं उसकी गुणवत्ता कैसी है उससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। यही वजह है कि नगर के वार्ड क्रमांक 8 में गुरूनाला डबरी तालाब सौंदर्यीकरण कार्य अनुमानित लागत करीब 20 लाख रूपए करीब दो माह से बंद पड़ा है और आधा अधूरा है। इसी तरह गुरूनानक चौक में करीब 15 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत चौक सौंदर्यीकरण का कार्य भी महिनो से अधर में लटका पड़ा है। वार्ड क्रमांक 8 में ही करीब दो माह पूर्व लाखों रूपए की लागत से निर्मित कराई गई नपा की सीसी रोड़ घटिया निर्माण के चलते दम तोडऩे लगी है।

 

कमीशनखोरी के चलते सिर्फ निर्माण कार्यो में फोकस

 

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका कवर्धा के सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों का फोकस कमीशनखोरी के चलते सिर्फ निर्माण कार्यो पर है। जबकि नगर में सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई व्यवस्था, राशन कार्ड, आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं तथा योजनाएं चौपट पड़ी है। उन्होने बताया कि मानसून सिर पर है लेकिन कवर्धा में नाली व नालियों की साफ सफाई नहीं कराई जा रही है। नगर के वार्ड क्रमांक 2, 3, 8 तथा 9 की नालियां गंदगी और कृूड़ा करकट तथा गंदगी से अटी पड़ी है। नालियों का गंदा पानी सड़क में आ रहा है जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए आने वाला वर्षाकाल में लोगों की समस्याएं और भी ज्यादा बढऩे की पूरी संभावना है। लेकिन नगर पालिका के सत्ताधारी और प्रशासन हांथ पर हांथ धरे सिर्फ कमीशन बटोर रहा है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

बालोद की बेटी भुवनेश्वरी ने वट सावित्री व्रत कर पति की दीर्घायु की कामना की

Next Post

वट सावित्री व्रत परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाया गया, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

April 26, 2026
“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!
छत्तीसगढ़

“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!

April 26, 2026
भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

April 22, 2026
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी
छत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी

April 20, 2026
कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 20, 2026
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
छत्तीसगढ़

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

April 20, 2026
Next Post
वट सावित्री व्रत परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाया गया, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की

वट सावित्री व्रत परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाया गया, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की

Tags

#bajatsatra #bhawana #bohra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In