TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, April 27, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे : विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची   

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
May 22, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे : विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची    
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रमोद कुमार सोनवानी ,पेंड्रा:-  सुशासन तिहार के तृतीय चरण में बुधवार को जनपद पंचायत पेण्ड्रा के कलस्टर ग्राम पंचायत कोटमीकला में आयोजित समाधान शिविर में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी विभागों द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। कोटमीकला कलस्टर में शामिल पंचायतों से कुल प्राप्त 4721 आवेदनों में से 4709 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इस कलस्टर में कोटमीकला, तिलोरा, सकोला, दमदम, गोढ़ा, देवरीकला, देवरीखुर्द, भाड़ी, कुदरी, पिपलामार, अमारू कंचनडीह एवं विशेषरा पंचायत शामिल हैं।

IMG 20250522 WA0006

विधायक मरपच्ची एवं जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस शिविर में सिर्फ 12 आवेदनों को छोड़कर सभी आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई है, जो कि खुशी की बात है। यहां कोई बड़ी समस्या नहीं है, शेष 12 आवेदनों का भी जल्द से जल्द निराकरण हो जाएगा। विधायक ने उन्हें मंच पर प्राप्त जमीन, बिजली, पानी से संबंधित आवेदन के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को बुलाकर आवेदक के समक्ष उनके आवेदनों का परीक्षण कराकर तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा घोषणा पत्र में शामिल सभी विषयों को धरातल पर उतारा गया है और सुशासन तिहार आयोजित कर मांगों एवं शिकायतों का आवेदन प्राप्त किया जाकर तीसरे चरण में समाधान शिविर लगाकर आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

IMG 20250522 WA0004

जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने कहा कि गांव, गरीब और किसानों की चिंता करने वाली सरकार ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन करवा रही है, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े और अपने नजदीक के कलस्टर पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों को शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए आने वाले बरसात में अपने खेत, बाड़ी एवं खाली जगहों पर कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने का आग्रह किया। जिला पंचायत सदस्य बुंदकुंवर मास्कों ने भी शिविर को संबोधित किया और लोगों को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने कहा।

IMG 20250522 WA0008

समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से मंच पर आकर उनके विभाग से संबंधित पंचायतवार प्राप्त आवेदनों और उसके निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया एवं लाभ की जानकारी से लोगों को अवगत कराया गया। शिविर स्थल पर विभिन्न योजनाओं के तहत 69 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को खसरा बी-1 एवं किसान किताब, पंचायत विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतिकात्मक रूप से आवास की चाबी, उद्यानिकी विभाग द्वारा 5 किसानों को भिंडी बीज, बायोफर्टिलाईजर एवं एनपीके खाद किट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पोषण किट एवं वाकर, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को हैंड स्प्रेयर, परिवहन विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस और समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

 

इसी तरह सहकारिता विभाग द्वारा 4 किसानों को राशि स्वीकृति के साथ केसीसी कार्ड, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 9 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के 7 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 5 बच्चों को बांड पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म और पांच नौनिहाल बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष पेण्ड्रा निशांत तिवारी, कलस्टर पंचायत में शामिल सभी पंचायतों के सरपंच सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर, जनपद सीईओ नम्रता शर्मा, तहसीलदार अविनाश कुजुर एवं सुनील ध्रुव सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

नाबालिगकी ड्राइवर लापरवाही से बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची जान

Next Post

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला चिकित्सालय के दंत चिकित्सा विभाग में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर सेवाएं

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

April 26, 2026
“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!
छत्तीसगढ़

“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!

April 26, 2026
भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

April 22, 2026
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी
छत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी

April 20, 2026
कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 20, 2026
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
छत्तीसगढ़

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

April 20, 2026
Next Post
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला चिकित्सालय के दंत चिकित्सा विभाग में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर सेवाएं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला चिकित्सालय के दंत चिकित्सा विभाग में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर सेवाएं

Tags

#bajatsatra #bhawana #bohra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In