पंडरिया, 24 मार्च 2025:- संजीवनी 108 एंबुलेंस के पायलट धन सिंह जांगड़े और EMT बृजभूषण साहू की तत्परता से नवजात शिशु का हुआ जन्म। सीएससी पंडरिया से कवर्धा जिला अस्पताल के लिए रेफर की गई एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा हुई और एंबुलेंस में ही डिलीवरी कराई गई। इस घटना से एंबुलेंस चालक और चिकित्सा स्टाफ की तत्परता की सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पायलट धन सिंह जांगड़े और उनके सहयोगी एमटी बृजभूषण साहू ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला और प्रसव की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा किया। महिला का नाम सुरेखा कुर्रे है, जो ग्राम तेंदुहाड़ीह की निवासी हैं। उन्होंने एक स्वस्थ मेल चाइल्ड को जन्म दिया।

सुरेखा कुर्रे और उनके नवजात शिशु की स्थिति फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित है। इस प्रकार के घटनाओं में संजीवनी 108 की टीम की तत्परता और कुशलता, जिससे जीवन बचाने में मदद मिल रही है, वह काबिले तारीफ है।







