TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी भाजपा, जनजातीय समाज के सम्मान और विकास के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध : नीलकंठ टेकाम

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
November 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी भाजपा, जनजातीय समाज के सम्मान और विकास के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध : नीलकंठ टेकाम
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

Kawardha:- भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी भाजपा, जनजातीय समाज के सम्मान और विकास के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध : नीलकंठ टेकाम

IMG_9019

572b8472 abc2 495f a2ce 433761e73552 5af7d3ac-4046-4ed3-a954-11db383542a4

भाजपा जिला कबीरधाम की प्रेस वार्ता में जनजातीय समाज के योगदान, केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी

कवर्धा। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से 18 नवंबर तक देशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय कवर्धा में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता श्री जसविंदर बग्गा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विदेशी राम धुर्वे, भाजपा जिला प्रवक्ता श्री काशीराम उइके , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री बिहारी राम धुर्वे मुख्य रूप से उपस्थित रहे l प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

श्री टेकाम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका नारा ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ आज भी स्वाभिमान, अधिकार और आत्मसम्मान का प्रतीक है। जनजातीय समाज के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन लंबे समय तक उनके बलिदान और संघर्ष को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। यह जनजातीय समाज के गौरव, सम्मान और उनके ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय पहचान देने की महत्वपूर्ण पहल है।

विधायक श्री टेकाम ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनजातीय समाज के विकास को प्राथमिकता दी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वर्ष 1999 में अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट वर्ष 2014-15 के 4,497.96 करोड़ रुपये से बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 14,926 करोड़ रुपये किया गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों सहित देश के जनजातीय बहुल गांवों में आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। जनजातीय विद्यार्थियों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, छात्रवृत्ति योजनाएं तथा स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

श्री टेकाम ने कहा कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज केवल एक वर्ग नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की बराबर की भागीदारी सुनिश्चित हो। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा, पारंपरिक संस्कृति एवं भाषाओं का संरक्षण और जनजातीय युवाओं को शिक्षा तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत 11 से 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 नवंबर को स्मारकों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई और दीपोत्सव, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर पुष्पांजलि तथा 16 से 18 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही जनजातीय समाज के महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और जनसंपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान फगनू राम धुर्वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी श्री हेमंत ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री मोहन कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

ShareSendTweet
Previous Post

बोदलपानी में दिखी राजपरिवार और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता, छट्ठी समारोह में पहुंचे राजा खड्ग राज कुमार सिंह।

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

बोदलपानी में दिखी राजपरिवार और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता, छट्ठी समारोह में पहुंचे राजा खड्ग राज कुमार सिंह।
छत्तीसगढ़

बोदलपानी में दिखी राजपरिवार और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता, छट्ठी समारोह में पहुंचे राजा खड्ग राज कुमार सिंह।

November 17, 2026
MSP बढ़ने के बावजूद किसानों की अंतर राशि में कटौती क्यों? भाजपा सरकार जवाब दे – अमन वर्मा
छत्तीसगढ़

MSP बढ़ने के बावजूद किसानों की अंतर राशि में कटौती क्यों? भाजपा सरकार जवाब दे – अमन वर्मा

November 16, 2026
गन्ना बोनस भुगतान में विसंगति को लेकर किसानों में भारी आक्रोश, समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम – समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ कबीरधाम।
छत्तीसगढ़

गन्ना बोनस भुगतान में विसंगति को लेकर किसानों में भारी आक्रोश, समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम – समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ कबीरधाम।

November 8, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवा सारथी सेवा संस्था ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवा सारथी सेवा संस्था ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प

November 5, 2026
होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त
छत्तीसगढ़

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त

November 4, 2026
विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

November 4, 2026

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #news #trendingviral #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #leteshnews #viralnews #breakingnews #trending news #breakingnews #viralnews #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #news #kawardha #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #राम्हेपुरकला #शनिदेवमंदिर #श्रद्धालुओंमेंआक्रोश #तेजखबर #BreakingNews **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In