TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, October 19, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह 🙏🚩 सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात, जाना हाल-चाल और साझा की खुशियाँ। ❤️

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
October 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह 🙏🚩 सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात, जाना हाल-चाल और साझा की खुशियाँ। ❤️
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

सहसपुर लोहारा:-  क्षेत्र में दशहरा पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खड्ग राज कुमार सिंह ने पहले ग्राम सरोधी और उसके बाद तेली टोला पहुंचकर दशहरा कार्यक्रम में सहभागिता की। दोनों गांवों में ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

IMG 20261019 WA0039

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड्ग राज कुमार सिंह ने कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और पूर्वजों से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने सहसपुर लोहारा राजपरिवार और क्षेत्र के 84 गांवों के बीच पीढ़ियों से चले आ रहे संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि समय और व्यवस्था भले बदल गई हो, लेकिन क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय रिश्ता आज भी उसी मजबूती के साथ कायम है।

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/10/lv_0_20261018225306.mp4

उन्होंने कहा, “रिश्ते पद और व्यवस्था से नहीं, दिल से चलते हैं। हमारे पूर्वजों ने क्षेत्र के लोगों के साथ जो रिश्ता बनाया था, उसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि राजा होने का अर्थ केवल सम्मान प्राप्त करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहना भी है। दशहरा हमें सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिल-जुलकर काम करने की प्रेरणा देता है।

खड्ग राज कुमार सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और जीवन में सफलता प्राप्त करें, लेकिन अपने गांव, बुजुर्गों, देवी-देवताओं और परंपराओं को कभी न भूलें।

उन्होंने मां दुर्गा, कुल देवी-देवताओं एवं पूर्वजों से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि किसान खुशहाल हों, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।

सरोधी के बाद खड्ग राज कुमार सिंह तेली टोला पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ दशहरा उत्सव में भाग लिया और लोगों से भेंट-मुलाकात की। दोनों गांवों में दशहरा पर्व के दौरान उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

Tags: #तेलीटोला #Bastar #Chhattisgarh #जनसंपर्क #जयबस्तर #ViralVideo #TrendingReels #DesiCulture #राजपरिवार
ShareSendTweet
Previous Post

राम्हेपुर कला के तालाब स्थित शनि देव मंदिर की मूर्ति खंडित, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्यवाही
छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्यवाही

October 16, 2026
हमारे देश में “भारत निर्वाचन आयोग है” न कि “भारत सरकार निर्वाचन आयोग!” — पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर
छत्तीसगढ़

हमारे देश में “भारत निर्वाचन आयोग है” न कि “भारत सरकार निर्वाचन आयोग!” — पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर

October 14, 2026
कुकदूर महाविद्यालय भवन निर्माण पर गहराया विवाद,धमकी सुने और निर्णय ले – ये है सच्चाई रील और रियल की:- अमन वर्मा छात्र नेता NSUI…
छत्तीसगढ़

कुकदूर महाविद्यालय भवन निर्माण पर गहराया विवाद,धमकी सुने और निर्णय ले – ये है सच्चाई रील और रियल की:- अमन वर्मा छात्र नेता NSUI…

October 13, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री  टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

October 12, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा

October 6, 2026
धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा धरहर गांव
छत्तीसगढ़

धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा धरहर गांव

September 26, 2026

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In