TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, September 21, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
September 21, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-  विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25 लाख 12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन स्वीकृतियों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क, अधोसंरचना, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, पंडरिया में मंडी निधि अंतर्गत कुल 29 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य हेतु ₹2 करोड़ 84 लाख 55 हजार की स्वीकृति मिली है। इसके तहत सीसी रोड, सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच जैसे जनोपयोगी कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के विभिन्न गांवों में 39 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 40 लाख 17 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे गांवों में सीसी रोड, सद्भावना भवन, मुरमीकरण, रंगमंच सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं नगरीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई के लिए ₹3 करोड़, नगर पंचायत इंदौरी के लिए ₹2 करोड़ तथा नगर पालिका पंडरिया के लिए ₹1 करोड़ 4 हजार की प्राविधिक स्वीकृति मिली है। इससे नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

IMG 20260920 WA0005

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांवों और शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है और इसी दिशा में निरंतर प्रयासों से आज 10 करोड़ रुपए से अधिक के इन विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच सहित अनेक जनोपयोगी कार्यों को गति मिलेगी वहीं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से नगर का समुचित विकास, जनता को सुविधा, व्यपारी और किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की सुविधाएं पहुंचें और अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं मिलें, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। इन विभिन्न स्वीकृतियों के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी का आभार व्यक्त करती हूं।

 

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में पंडरिया नगर में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं। हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। वहीं नगर पंचायत इन्दौरी में मिनी स्टेडियम, मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, मांगलिक कार्यक्रमों हेतु मंगल भवन, सौन्दर्यीकरण के कार्य हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण, उप तहसील व विद्युत् सब स्टेशन की स्थापना, पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग, चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न जनसुविधाओं का विस्तार किया गया है।

 

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष लाभ हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नई गति दी है। आज जिन गाँवों में वर्षों तक सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वहाँ तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आज इन वनांचल क्षेत्रों में लगभग 200 किलोमीटर के पक्के सड़कों का निर्माण हुआ जिससे सुगम और सुरक्षित आवगमन की सुविधा तथा हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है और यही सड़कें विकास कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं। लगभग 3500 पीएम जनमन योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिलने से उन्हें पक्की छत मिली है, टैंकरों के माध्यम से दुर्गम इलाकों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, विद्युत्विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच से उनका जीवन रोशन हो रहा है। सिंचाई परियोजनाओं से उनके खेतों तक पानी पहुँच रही है। पुल-पुलिया निर्माण और कुई-कुकदुर में महाविद्यालय की स्थापना जैसे कार्यों से विकास की रोशनी वनांचल क्षेत्रों में पहुँच रही है।

Tags: #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति
ShareSendTweet
Previous Post

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू

September 17, 2026
पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
छत्तीसगढ़

पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

September 17, 2026

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In