TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 6, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

शोभायात्रा में दिखी यदुवंशी संस्कृति की झलक, मटकी फोड़ और राऊत नाचा रहा आकर्षण

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
September 6, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
शोभायात्रा में दिखी यदुवंशी संस्कृति की झलक, मटकी फोड़ और राऊत नाचा रहा आकर्षण
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  सर्व यादव समाज कबीरधाम की ओर से शनिवार को पारंपरिक गोविंदा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में निकली शोभायात्रा में यादव समाज के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह राऊत नाचा और अखाड़ा प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। ‘जय यादव, जय माधव’ के जयघोष से शहर का माहौल भक्तिमय नजर आया।

IMG 20260906 WA0039 IMG 20260906 WA0040 IMG 20260906 WA0038 IMG 20260906 WA0041 IMG 20260906 WA0043 IMG 20260906 WA0036 IMG 20260906 WA0042 IMG 20260906 WA0037

सर्व यादव समाज के मीडिया प्रभारी संजय यादव ने बताया कि आयोजन की शुरुआत सुबह श्री राधाकृष्ण बड़े मंदिर में हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद दही लूट में शामिल सदस्यों ने खेड़ा पति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोपहर में अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री राधाकृष्ण बड़े मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

 

31 गोपी मटकी और 81 यादवों की टोली रही शामिल

 

संजय यादव ने बताया कि गोविंदा उत्सव की रैली में इस वर्ष 31 गोपी मटकी रखी गईं। आयोजन में 81 यादवों की टोली शामिल हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार भी 20 फीट से अधिक ऊंचाई पर मटकी नहीं रखी गई। मटकी फोड़ने के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग आयोजन को देखने पहुंचे।

 

तालाब की झांकी रही आकर्षण

 

इस वर्ष तालाब में तैयार की गई नई झांकी आयोजन का विशेष आकर्षण रही। झांकी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। वहीं यादव समाज की पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राऊत नाचा और अखाड़ा दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। महिला यादव समाज की पदाधिकारी भी आयोजन में शामिल रहीं।

 

इन मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा

 

शोभायात्रा श्री राधाकृष्ण बड़े मंदिर से शुरू होकर करपात्री चौक, शीतला मंदिर चौक, हरदेव लाला, ठाकुर पारा, सराफा लाइन, दर्री पारा, ठाकुर देव चौक, नवीन बाजार, गांधी मैदान, वीर स्तंभ चौक, गायत्री मंदिर चौक, अंबेडकर पार्क, राजमहल चौक, बूढ़ा महादेव मंदिर, कचहरी पारा और यूनियन चौक होते हुए श्री राधाकृष्ण बड़े मंदिर पहुंची।

 

शीतला मंदिर से मटकी रखने वाली गोपियों की टोली मुख्य बाजार और सराफा लाइन होते हुए गांधी मैदान पहुंची। इस दौरान राऊत नाचा, अखाड़ा प्रदर्शन और महिला यादव समाज की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

 

सर्व यादव समाज कबीरधाम के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शहर एवं जिलेवासियों का आभार जताया।

Tags: #trending #leteshnews
ShareSendTweet
Previous Post

युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस

Next Post

शिक्षा के तपस्वी सी.पी. चंद्रवंशी को मिला राज्यपाल पुरस्कार, क्षेत्र में हर्ष की लहर

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

ग्राम सिंघारी में 24 घंटे रामधुनि झूला का भव्य समापन
छत्तीसगढ़

ग्राम सिंघारी में 24 घंटे रामधुनि झूला का भव्य समापन

September 6, 2026
शिक्षक दिवस पर ABVP बोड़ला ने किया गुरुजनों का सम्मान
छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस पर ABVP बोड़ला ने किया गुरुजनों का सम्मान

September 6, 2026
अभाविप कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने मनाया शिक्षक दिवस
छत्तीसगढ़

अभाविप कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने मनाया शिक्षक दिवस

September 6, 2026
शिक्षकों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : चोवा राम साहू
छत्तीसगढ़

शिक्षकों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : चोवा राम साहू

September 6, 2026
शिक्षा के तपस्वी सी.पी. चंद्रवंशी को मिला राज्यपाल पुरस्कार, क्षेत्र में हर्ष की लहर
छत्तीसगढ़

शिक्षा के तपस्वी सी.पी. चंद्रवंशी को मिला राज्यपाल पुरस्कार, क्षेत्र में हर्ष की लहर

September 6, 2026
युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस
छत्तीसगढ़

युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस

September 6, 2026
Next Post
शिक्षा के तपस्वी सी.पी. चंद्रवंशी को मिला राज्यपाल पुरस्कार, क्षेत्र में हर्ष की लहर

शिक्षा के तपस्वी सी.पी. चंद्रवंशी को मिला राज्यपाल पुरस्कार, क्षेत्र में हर्ष की लहर

Tags

#bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In