कवर्धा:-भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं सैहामालगी निवासी विनोद चंद्रवंशी, भाजपा किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष, कवर्धा ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर दोनों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और गीता के संदेश के माध्यम से मानव समाज को कर्म को प्राथमिकता देने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।
डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
वहीं विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने कर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। जन्माष्टमी के अवसर पर हमें समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा धार्मिक आयोजनों में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दें।
दोनों ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली*की कामना करते हुए सभी नागरिकों को “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के साथ कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

























































































































