TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
August 1, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-  विधानसभा के कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कुण्डा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही अस्पताल के सुचारु संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित कुल 56 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है, जिससे आसपास के लगभग 50 से अधिक गाँव में निवासरत परिवारों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य लाभ व चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी।

 

क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं के अनुरूप पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने ग्राम कुण्डा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की थी जिसे पूरा करते हुए आज यह बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। यह केवल एक भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं, बल्कि हजारों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार और सुरक्षित जीवन का भरोसा देने वाला जनहितैषी निर्णय है। अब क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूरस्थ स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की बचत होगी तथा ग्रामीण अंचल के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। डबल इंजन भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसका लाभ दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्याप्त चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के अनुरूप नवीन स्वास्थ्य केंद्र के लिए 56 विभिन्न आवश्यक पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है, जिससे अस्पताल में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का संवेदनशील नेतृत्व जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेकर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमें विश्वास है कि यह स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त केंद्र बनेगा और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसके लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। पंडरिया विधानसभा में आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहायता के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा आज हजारों परिवारों के लिए संजीवनी बनी है। सातों दिन और चौबीसों घंटे उपलब्ध इस निःशुल्क सेवा से कई परिवारों के सदस्यों को त्वरित सहायता मिल रही है। निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, जिससे ग्रामीणों को अपने गाँव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। हमर पंडरिया-स्वस्थ पंडरिया हमारा संकल्प हैं और हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

Tags: #leteshnews #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

Next Post

वार्ड नंबर 04 के डालडा पारा में नलों से निकल रहा बदबूदार पानी, कीड़े मिलने से दहशत चिल्फी क्षेत्र में मलेरिया मरीज मिलने के बाद बढ़ी चिंता, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू

September 17, 2026
पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
छत्तीसगढ़

पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

September 17, 2026
Next Post
वार्ड नंबर 04 के डालडा पारा में नलों से निकल रहा बदबूदार पानी, कीड़े मिलने से दहशत चिल्फी क्षेत्र में मलेरिया मरीज मिलने के बाद बढ़ी चिंता, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

वार्ड नंबर 04 के डालडा पारा में नलों से निकल रहा बदबूदार पानी, कीड़े मिलने से दहशत चिल्फी क्षेत्र में मलेरिया मरीज मिलने के बाद बढ़ी चिंता, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In