TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

एक मंच, एक संकल्प: कबीरधाम में पत्रकारों की नई ताकत बनकर उभरा भोरमदेव प्रेस क्लब

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 25, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
एक मंच, एक संकल्प: कबीरधाम में पत्रकारों की नई ताकत बनकर उभरा भोरमदेव प्रेस क्लब
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा। कबीरधाम जिले में लंबे समय बाद पत्रकारों की सबसे बड़ी संगठनात्मक पहल के रूप में भोरमदेव प्रेस क्लब, जिला कबीरधाम का गठन हुआ है। जिले के विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं स्थानीय समाचार संस्थानों से जुड़े पत्रकार एक मंच पर आए हैं, जिससे पत्रकारों की एकजुटता को नई मजबूती मिली है।

motion photo 3039893570825903870 IMG 20260725 WA0016 Screenshot 2026 0725 165214

 

क्लब के गठन के बाद शनिवार को पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पत्रकार हितों, जनसरोकारों, संगठन की भावी कार्ययोजना, सकारात्मक पत्रकारिता और जिले के विकास में मीडिया की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संगठन के गठन का स्वागत करते हुए इसे पत्रकारों की एकजुटता की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया और सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

 

लोकतंत्र में पत्रकारों की एकजुटता है बड़ी शक्ति : विजय शर्मा

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और शासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार किसी संगठन के माध्यम से संगठित होकर कार्य करते हैं तो जनहित से जुड़े विषय अधिक प्रभावी ढंग से सामने आते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भोरमदेव प्रेस क्लब निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनपक्षधर पत्रकारिता को नई मजबूती देगा तथा जिले में सकारात्मक पत्रकारिता का वातावरण तैयार करेगा।

 

पत्रकारों की सुरक्षा, प्रशिक्षण और जनसरोकार रहे चर्चा के केंद्र में

 

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। चर्चा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की चुनौतियां, पत्रकारों की सुरक्षा, युवा पत्रकारों के प्रशिक्षण, पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने जैसे विषय प्रमुख रहे। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि भोरमदेव प्रेस क्लब का उद्देश्य केवल पत्रकारों को जोड़ना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी सशक्त बनाना है।

 

विधायक भावना बोहरा ने भी दी शुभकामनाएं

 

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा से भी भेंट की। उन्होंने संगठन के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भोरमदेव प्रेस क्लब पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ समाज के रचनात्मक मुद्दों को भी प्रमुखता से सामने लाएगा।

 

मन्नू चंदेल बने कार्यकारी अध्यक्ष, जिले के प्रमुख मीडिया संस्थानों के पत्रकार जुड़े

 

भोरमदेव प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष मन्नू चंदेल (नवभारत) बनाए गए हैं। संगठन में प्रदीप गुप्ता (न्यूज़ 24) को उपाध्यक्ष, भावेश मिश्रा (नईदुनिया) को कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र नामदेव (नवप्रदेश) को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस अवसर पर सतीश तंबोली (ज़ी न्यूज़) – संरक्षक, अजय यादव (दैनिक भास्कर) – संरक्षक, यशवंत झारिया (पत्रिका) – संरक्षक, मनीष मिश्रा (न्यूज़ 18) – संरक्षक, हेमंत गुप्ता (नईदुनिया), संजय यादव (आईएनएच), वेदांत शर्मा (विस्तार न्यूज़), महबूब खान (ईटीवी भारत), संजू गुप्ता (स्वराज एक्सप्रेस), रवि ग्वाल (पीटीआई), हिरेंद्र गोप (टीवी 24), नोहर दास (के न्यूज़), सिद्धू चंद्रवंशी (पत्रिका), राकेश जायसवाल (दैनिक भास्कर) तथा आदित्य श्रीवास्तव (टाइम्स नाउ) सहित जिले के विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।

 

‘सिर्फ संगठन नहीं, पत्रकारों की साझा आवाज बनेगा भोरमदेव प्रेस क्लब’

 

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया कि भोरमदेव प्रेस क्लब केवल एक संगठन बनकर नहीं रहेगा, बल्कि जिले के प्रत्येक पत्रकार के सम्मान, अधिकार और हितों की सशक्त आवाज बनेगा। संगठन ने आपसी सहयोग, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह मंच कबीरधाम की पत्रकारिता को नई पहचान और नई दिशा प्रदान करेगा।

Tags: #leteshnews #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण, वनांचल ग्रामों में जनचौपाल: विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों का लिया जायजा और सुनीं जनसमस्याएं

Next Post

छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू

September 17, 2026
पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
छत्तीसगढ़

पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

September 17, 2026
Next Post
छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता

छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In