TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, May 17, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

गांव-गांव पहुंच रहा विकास, विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
May 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
गांव-गांव पहुंच रहा विकास, विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-  विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के गांव-गांव में विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में 65 लाख 64 हजार रु से अधिक के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने नवनीर्मित महतारी सदन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के उन्नयन कार्य, बूढ़ादेव मंदिर के सामने सामुदायिक भवन तथा माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष कुल 51लाख 14 हजार से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 14 लाख 50 हजार की लागत से सामुदायिक भवन, अटल समरसता भवन एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

IMG 20260517 WA0068 1 IMG 20260517 WA0066 1 IMG 20260517 WA0067 1 IMG 20260517 WA0062 1

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक एवं डिजिटल सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी जिसका सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान प्राप्त होगा।प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

उन्होंने आगे कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ठोस कदम उठाए जा रहें हैं और आज रणवीरपुर में महतारी सदन का लोकार्पण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह भवन हमारी मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। महतारी सदन हमारे गांव और क्षेत्र की महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब परिवार मजबूत होता है, समाज आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज लोकार्पित यह महतारी सदन महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, सामाजिक आयोजनों एवं स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का केंद्र बनेगा। यहां से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को विकसित करने और समाज में अपनी सहभागिता बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

 

भावना बोहरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण से ऐसे संसाधन तैयार करना है जो आने वाले वर्षों तक समाज को दिशा दें। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे विषय हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इन्हीं संकल्पों के साथ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारे कार्य व प्रयास जारी रहेंगे।

 

अवसर पर मंडल अध्यक्ष  नरेश साहू जी , जिला मंत्री  राघवेंद्र वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री राजेंद्र साहू जी,सरपंच  बीसा नेताम जी, महतारी सदन की अध्यक्ष श्रीमति भारती सिन्हा जी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष  मीना पटेल जी,  बसंत बोहरा जी,  राजू पारख जी,  वेदबती खुसरो, सत्यम अग्रवाल,  सुनीता पटेल जी,  राजेश्वरी सेन जी,  लक्ष्मण सिन्हा, श्रवण मरकाम, कुलदीप मार्कण्डेय,  रूपसिंह वर्मा जी,  गजानंद साहू जी,  भीखू साहू जी, श्रीमती झरना मिश्रा जी,  राधा मरकाम जी,  पार्वती वर्मा जी,  नंदिता साहू जी, दुर्गा वैष्णव जी, लीला बघेल जी, उषा साहू जी, मंजू देवी जी,सकुन मंडावी जी, रूखमणी यादव जी सहित विभिन्न महिला समूहों के अध्यक्ष, सदस्य व बड़ी संख्या में महिलाएं व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
Tags: #viral news #trending news
ShareSendTweet
Previous Post

लालपुर नर्सरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

लालपुर नर्सरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़

लालपुर नर्सरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

May 17, 2026
*थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

*थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026
वट पूजाः सुख समृद्धि व मनोकामना का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
छत्तीसगढ़

वट पूजाः सुख समृद्धि व मनोकामना का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

May 17, 2026
महिलाओं ने अखंड सौभाग्य सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की व्रत रखी 
छत्तीसगढ़

महिलाओं ने अखंड सौभाग्य सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की व्रत रखी 

May 17, 2026
शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन

May 17, 2026
शुद्ध व स्वच्छ वातावरण में होगी वट सावित्री पूजा- चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी*
छत्तीसगढ़

शुद्ध व स्वच्छ वातावरण में होगी वट सावित्री पूजा- चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी*

May 15, 2026

Tags

#10toppar #trending #viralvideo #bhawanbohara #bhormdevमहोत्सव #brakingnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breaking news #victamcase #breakingnews #virapnews #trendingnews #breaking news letesh news #kawardha #trending #viralnews #kawardhanappa #chouparty #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #trending news #upsc #viral #News #viral #jangadnanews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #breakings #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viral news #trending news #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #ब्रेकिंग #Viralnews #गैंग रेप #वायरल trending #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In