TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 6, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

कक्षा 10वीं से12वीं के विद्यार्थी चलाएंगे ड्रोन और रोबोट्स

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कक्षा 10वीं से12वीं के विद्यार्थी चलाएंगे ड्रोन और रोबोट्स
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-   बदलते समय के साथ शिक्षा का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत समस्त शासकीय उच्चतर विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में जाकर छात्र-छात्राओं को आधुनिक व तकनिकी शिक्षा एवं नवाचार से जोड़ेने के लिए जल्द ही “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” मोबाईल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब का जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। यह एक अत्याधुनिक मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब होगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के शासकीय विद्यालयों व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक आधुनिक तकनीकी शिक्षा पहुँचाना है। बस में संचालित इस मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को 5 अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में चरणबद्ध तरीके से 3 से 5 दिनों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा,जहाँ छात्र-छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

IMG 20260711 WA0014 IMG 20260711 WA0015

इस अभिनव पहल के माध्यम से प्रति वर्ष 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बस में बनी यह मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों तक पहुँचेगी और उच्चतर विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी। प्रथम चरण में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोमॉडलिंग, 3D प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक नहीं होगा, बल्कि विद्यार्थी स्वयं ड्रोन उड़ाने, कोडिंग करेंगे, D मॉडल तैयार करेंगे तथा रोबोट संचालित करने और आधुनिक डिजिटल तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा के बीच तकनीकी अंतर को कम करना, भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना, शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और आधुनिक कौशल का विकास करना है। 5 अनुभवी प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की तकनीक आधारित शिक्षा और करियर के लिए तैयार किया जाएगा।

 

भावना बोहरा ने कहा कि आज का समय ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का युग है। यदि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और नई तकनीकों से जोड़ा जाए, तो वे भी देश और दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा, प्रतिभा किसी शहर या संसाधन की मोहताज नहीं होती। हमारे गाँवों के बच्चों में भी अपार क्षमता है। आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की है। ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उन्हें आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी विद्यार्थी अवसरों के अभाव में पीछे न रहे। इसी संकल्प के तहत पंडरिया विधानसभा की बेटियां जो संसाधनों के आभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती थीं इसके लिए हमने प्रयास किया और आज पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं को घर से महाविद्यालय आने-जाने हेतु 10 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे बेटियां आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं। अब तक 1500 से अधिक छात्राओं को इस बस सेवा का लाभ मिल चुका है। वहीं संसाधनों के आभाव और आर्थिक कारणों से पंडरिया विधानसभा के जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ थे उनके लिए हमने पंडरिया नगर में लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की है जहाँ युवाओं को IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।

 

भावना बोहरा ने कहा कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला “मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब” ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। यह पहल विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के नए आयामों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के बेहतर अवसरों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी अवसर मिलें। हमें विश्वास है कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला ग्रामीण प्रतिभाओं को विज्ञान, नवाचार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का माध्यम बनेगी तथा तकीनीकी शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान करेगी। इसके लिए पूरी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए आगामी कुछ ही दिनों में जल्द से जल्द इस लैब का शुभारंभ किया जाएगा।

Tags: #bjp #भावना
ShareSendTweet
Previous Post

भुट्टा खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Next Post

विधायक भावना दीदी की “साइंस की पाठशाला” विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए होगी कारगर सिद्ध:- छात्र नेता तुषार

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
विधायक भावना दीदी की “साइंस की पाठशाला” विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए होगी कारगर सिद्ध:- छात्र नेता तुषार

विधायक भावना दीदी की "साइंस की पाठशाला" विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए होगी कारगर सिद्ध:- छात्र नेता तुषार

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In