TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Thursday, May 14, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
May 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  पिछले वर्ष मिली ऐतिहासिक सफलता और लोगों के अपार प्रेम के बाद इस वर्ष भी कवर्धा शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक साहित्य उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम आगामी 15 मई को होगा, जिसकी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी हैं। आयोजन को लेकर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

IMG 20260512 WA0008

कार्यक्रम को लेकर शनिवार को समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें आयोजन की विस्तृत जानकारी दी और कवर्धा में लगातार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से साहित्य प्रेमियों को जोड़ने के प्रयासों से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं तथा नई पीढ़ी को साहित्य और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर उनके करकमलों से कार्यक्रम के पोस्टर का भव्य विमोचन भी किया गया। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

IMG 20260512 WA0010

इसके पश्चात समिति के सदस्यों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कवर्धा लगातार सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है और हास्य कवि सम्मेलन जैसे आयोजन समाज में आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उनके द्वारा भी कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

IMG 20260512 WA0009 IMG 20260512 WA0012

वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी आयोजन के लिए समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि साहित्य और संस्कृति किसी भी समाज की पहचान होती है तथा ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इस दौरान उन्होंने भी कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कर आयोजन को सफल बनाने का संदेश दिया।

 

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष का हास्य कवि सम्मेलन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होने जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि शामिल होंगे, जो अपनी ओजपूर्ण, हास्यपूर्ण और सामाजिक संदेशों से भरपूर कविताओं के माध्यम से लोगों को देर रात तक गुदगुदाएंगे। इसके साथ ही कवर्धा और आसपास के स्थानीय कवियों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

 

आयोजन समिति के अनुसार कवि सम्मेलन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि साहित्य, संस्कृति और हिंदी भाषा के प्रति लोगों में रुचि बढ़ाना भी है। पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही थी और देर रात तक दर्शक हास्य और व्यंग्य की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे थे। इसी उत्साह को देखते हुए इस बार आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें और साहित्यिक परंपरा को मजबूत करने में सहयोग करें।

Image Description
Tags: #kawardha #trending #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, नए सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कूकदूर एवं कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, नए सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कूकदूर एवं कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, नए सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कूकदूर एवं कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा

May 12, 2026
एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
छत्तीसगढ़

एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

May 11, 2026
लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें – प्रभारी मंत्री  जायसवाल
छत्तीसगढ़

लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें – प्रभारी मंत्री जायसवाल

May 11, 2026
डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें
छत्तीसगढ़

डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें

May 10, 2026
समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण
छत्तीसगढ़

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण

May 8, 2026
बिजराडीह में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
छत्तीसगढ़

बिजराडीह में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

May 8, 2026

Tags

#10toppar #trending #viralvideo #bhormdevमहोत्सव #brakingnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breaking news #victamcase #breakingnews #virapnews #trendingnews #kawardha #trending #viralnews #kawardhanappa #chouparty #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending news #upsc #viral #News #viral #jangadnanews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #breakings #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #वायरल trending #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In