TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Thursday, May 14, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, नए सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कूकदूर एवं कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
May 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, नए सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कूकदूर एवं कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- विधानसभा की बेटियों की शिक्षा, सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा एक और सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। आगामी शैक्षणिक सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर और कुंडा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित, सुगम और नियमित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ना है। पंडरिया विधानसभा के अनेक ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में आज भी छात्राओं को महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। परिवहन सुविधा के अभाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कई बार बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। विधायक भावना बोहरा ने इन समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए बेटियों की शिक्षा को बाधित न होने देने का संकल्प लिया है। इस नई सेवा के प्रारंभ होने के साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित कुल 10 निःशुल्क बस सेवाओं का संचालन होगा। अब तक इन सेवाओं से 1000 से अधिक महाविद्यालयीन छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं। यह पहल न केवल छात्राओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति निरंतरता को भी मजबूत कर रही है। कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु बस सेवा ग्राम अमनिया से प्रारंभ होकर ग्राम नेऊर, कुशियारी, दमगढ़, लुढुटोला, उपका, अमेरा, कुकदुर की छात्राओं को लेकर कुई-कुकदुरमहाविद्यालय पहुंचेगी वहीं कुंडा महाविद्यालय हेतु बस ग्राम पेंड्रीकला, बसनी, घोरपेंड्री, कोलेगांव, दामापुर, खैरातुलसी, कोदवाकला, पंवरजली, दुल्लीपारा, माकरी, खैलटुकरी की छात्राओं को लेकर कुंडा महाविद्यालय पहुंचेगी। इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर 9754462000 एवं 9755359004 पर छात्राएं व उनके परिजन संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

IMG 20260512 WA0022 IMG 20260512 WA0021

इसी दिशा में विधायक भावना बोहरा जी द्वारा पूर्व में 8 निःशुल्क बस कवर्धा, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पांडातराई एवं पिपरिया महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए संचालित की जा रही हैं जो यथावत संचालित होंगी। यह निःशुल्क बस सेवा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा जहाँ उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है वहीं वे अपने उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होकर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही है। इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा के इस पहल से क्षेत्र में बेटियों की ड्रापआउट दर में भी कमी आई है और अधिक से अधिक बेटियां आज शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इस सुविधा के साथ ही उन बेटियों के परिजनों को भी मानसिक संबल मिला है जिन्हें अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी, अब यह बस छात्राओं के गाँव-गाँव और घरों तक पहुँच रही है साथ ही उन्हें सुरक्षित महाविद्यालय से घर भी पहुँचाने का काम कर रही। अब पंडरिया विधानसभा में आवागमन बेटियों के लिए बाधा नहीं बन रही है बल्कि सड़कों पर दौड़ती यह बस उनके लिए नए अवसर लेकर आ रही है। क्षेत्रवासियों एवं अभिभावकों ने विधायक भावना बोहरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक बस सेवा नहीं, बल्कि वनांचल क्षेत्र की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाला प्रयास है। इससे छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत होगा।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी आधारशिला है। उन्होंने कहा कि कोई भी बेटी केवल दूरी, सुविधा या संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही उनका प्रयास है। पंडरिया विधानसभा में शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा को साथ लेकर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश के साथ ही हम सभी का नाम रोशन कर सकें। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को लेकर लगातार सकारात्मक कार्य हो रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने पंडरिया विधानसभा में बेटियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास कर रहें है। हमने भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्र की बेटियों से यह संकल्प किया था कि पूर्व में संचालित इस निःशुल्क बस सेवा का पूरे पंडरिया विधानसभा में विस्तार किया जाएगा इस दिशा में आज वह संकल्प पूरा होने जा रहा है जिसे लेकर मन में बहुत ही प्रसन्नता है कि हमारी बेटियां अब शिक्षा से वंचित नहीं बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहीं हैं और अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं। आज जनता की सेवा और सुविधा के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। आपातकालीन सेवा हेतु 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, बेहतर स्वास्थ्य हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन, पंडरिया से रायपुर अपने परिवार के सदस्य के उपचार हेतु रायपुर में परिजनों के ठहरने व भोजन हेतु पंडरिया सेवा सदन, क्षेत्र के युवाओं के सपनों को पूरा करने व उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग, जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र जैसी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से जनता की सेवा और उन्हें सुविधा देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं।

 

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में बेटियों की शिक्षा के प्रति जनजागरूकता और माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए क्षेत्र की बेटियों से किये अपने वादों को हम पूरा करने जा रहे हैं। यह मेरे लिए एक अत्यंत ही गौरव का क्षण है कि भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता से जो वादा किया था और जनता ने विश्वास प्रकट कर अपनी सेवा का जो अवसर मुझे दिया उस विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हम एक और गांरटी को पूरा करने जा रहे हैं। इस सेवा के माध्यम से उन सभी बेटियों के परिजनों को भी आर्थिक और मानसिक संबल मिलेगा जो आवागमन की कमी होने की वजह से अपनी बेटियों की सुरक्षा के प्रति चिंतित रहते थे और महाविद्यालय भेजने में संकोच करते थे। परन्तु अब बेटियां अपने घरों से निकलकर महाविद्यालय पढ़ने जा रही हैं और उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा का लाभ लेने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया आगामी माह जून से प्रारंभ होगी और छात्राएं अपने नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में संपर्क करके पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं और उसमें पूछी गई जानकारी को अंकित करके पुनः उसी केंद्र में जमा करना होगा जहाँ से उनका पंजीयन पूर्ण कर पहचान पत्र दिया जाएगा। कुंडा और कुई कुकदुर महाविद्यालय में इस निःशुल्क बस सेवा के संचालन हेतु समय सारिणी भी तय की जा चुकी है और किन-किन ग्रामों में किस समय छात्राओं को उपस्थित रहना होगा उसकी सूचना भी जल्द ही दी जाएगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन
छत्तीसगढ़

कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

May 12, 2026
एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
छत्तीसगढ़

एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

May 11, 2026
लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें – प्रभारी मंत्री  जायसवाल
छत्तीसगढ़

लोगों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण करें – प्रभारी मंत्री जायसवाल

May 11, 2026
डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें
छत्तीसगढ़

डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें

May 10, 2026
समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण
छत्तीसगढ़

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण

May 8, 2026
बिजराडीह में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
छत्तीसगढ़

बिजराडीह में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

May 8, 2026
Next Post
कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

कवर्धा में फिर गूंजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, 15 मई को गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

Tags

#10toppar #trending #viralvideo #bhormdevमहोत्सव #brakingnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breaking news #victamcase #breakingnews #virapnews #trendingnews #kawardha #trending #viralnews #kawardhanappa #chouparty #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending news #upsc #viral #News #viral #jangadnanews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #breakings #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #वायरल trending #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In