मुकेश झा भवानीपुर:-ग्राम खपरी भ में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों पंजीयन क्रमांक 514 का विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात उद्घाटन किया गया। जिनकी मुख्य अतिथि भाजपा मंडल रोहासी व प्राधिकृत अधिकारी विजय कुमार कोसले विशिष्ट अतिथि सरपंच दिनेश मारकंडे प्राधिकृत अधिकारी मनहरण वर्मा मृत वर्मा नंदू चद्राकर महेंद्र यदू पूर्व बैंक अध्यक्ष छगन लाल पूर्व बैंक उपाध्यक्ष व उपसरपंच मुकेश झा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दौलत यादव के कार्यालय का पूजा अर्चना व फीता काटकर विधिवत प्रारंभ किया गया प्राथमिक कृषि साख समिति अंतर्गत ग्राम खपरी तमोरी भरुवाडीह बिजराडीह बोदा मोहान आता है।

विजय कोसले ने कहा कि अब किसानों को दूर जाकर कृषि लोन खाद बीज लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब नजदीक में ही प्राथमिक कृषि साख समिति का शुभारंभ हो चुका है जिससे हम किसान भाई का समय बच जाएगा और सही सीमा में हमारी धान बिक्री हो जाएगी पहले के समय में हमें बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता था क्योंकि 12 गांव के किसान धान बिक्री के लिए भवानीपुर केंद्र जाते थे जिससे बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता था सरपंच दिनेश मारकंडे ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि अब हमें निश्चित समय पर खाद पैसा प्राप्त होगी जिससे हमारी समय भी बचेगा मैं शासन प्रशासन को धन्यवाद देता हूं कि हमारे गांव में बड़ी उपलब्धि थी पूर्व बैंक उपाध्यक्ष मुकेश झा ने कहा कि किसानों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा के रूप में सामने आया है। अब क्षेत्र के किसानों को धान बेचने तथा खाद-बीज खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनका समय, श्रम और परिवहन खर्च बचेगा,

साथ ही कृषि कार्य अधिक सरल और व्यवस्थित हो सकेगा। हम सभी किसानों को भाईचारा से नया समिति प्रारंभ हुआ है तो सहयोग देना पड़ेगा ताकि ताकि सुचारू ढंग से कार्यालय संचालित हो किसान नेता नेमू नारायण ने कहा कि कई विगत वर्षों से हमारी मांग पूरी हुई हमने कई बार आवेदन प्रस्तुत किया था कि हमारा समिति बहुत बड़ा है तो इसे दो पाठ में बांट दिया जाए ताकि किसान हित में कार्य हो। अतिथियों द्वारा किसानों को गुलाल से तिलक श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया किसानों ने भी नया प्राथमिक कृषि समिति नया खुलने से बहुत ही खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को तिलक लगाकर बधाई दी और कहा अब हमें जल्द से जल्द कृषि लोन खाद बीज आदि कम समय में ही प्राप्त हो जाएगी जिसे हम कृषि कार्य समय सीमा में ही कर लेंगे और धान विक्रय के लिए अब परेशानी नहीं होगी इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक अमित आजाद खेमराज आडिल शिवकुमार कमल परमानंद निषाद तोरण नेताम नारायण घुव परमानंद निषाद अमित नेताम भीखम निषाद किसान नेता सुख चरण भास्कर नेमू नारायण घृतलहरे घसीय राम साहू प्यारेलाल कोसले धनराज बारले दुखू निषाद गिरजा नंद झा दौवा राम साहू किसान दांडेकर झालू राम कुर्रे घनश्याम निषाद शिवकुमार छन्नू लाल जगदीश ढीढी ज्योतिष बंजारे आदि क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे







