TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, April 26, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

महिला एवं बाल विकास विभाग बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन की मांग की

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
महिला एवं बाल विकास विभाग बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन की मांग की
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा :-कंप्यूटर विहीन ग्राम पंचायतों एवं पंचायतों में स्वीकृत कार्य, पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार तथा स्वास्थ्य सेवाओं व जी राम जी योजना अंतर्गत मजदूरों के भुगतान का उठाया मुद्दा

IMG 20260309 WA0051 1

 

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज विधानसभा में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेवाओं के विस्तार और पोषण कार्यक्रमों को मजबूत करने की बात कही जिससे क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सके।

 

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े प्रमुख विषयों को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु स्वीकृत कार्यों और ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण व कंप्यूटर विहीन ग्राम पंचायतों के विषय में प्रश्न किया। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की सुविधा हेतु ऑनलाइन दस्तावेजों की प्राप्ति में ग्रामवासियों को हो रही असुविधा के लिए उन्होंने प्रमुखता से प्रश्न रखा साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए पंचायतों द्वारा स्वीकृत एवं लंबित कार्यों का विषय भी उठाया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं एवं पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के विषय को भी प्रमुखता से रखा और प्रदेश व जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के विषय में भी प्रश्न किया।

 

भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि कबीरधाम जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में ग्राम पंचायतों के माध्यम से कितने विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं? स्वीकृत कार्यों पर अब तक कितनी राशि व्यय की जा चुकी है? इनमें से कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा कितने प्रगतिरत हैं? क्या उक्त स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी हेतु कोई विशेष तंत्र स्थापित किया गया है? जिसके लिखित उत्तर में गृह मंत्री जी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 15वें वित्त एवं मुलभुत योजनाओं के अंतर्गत कुल 6,254 कार्य स्वीकृत हुए हैं जिसके लिए 67 करोड़ 80 लाख 91 हजार रु स्वीकृत की गई और कुल 35 करोड़ 49 लाख 93 हजार रु व्यय किये गए हैं। इनमें से 3,573 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 1,373 कार्य प्रगतिरत हैं एवं 1237 कार्य अप्रारम्भ हैं। 2024-25 एवं 2025-26 में कबीरधाम जिलें में ग्राम पंचायत के माध्यम से स्वीकृत कार्यो की गुणवत्ता की निगरानी उप अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के द्वारा की जाती है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में क्रय किये गये कम्प्यूटर के विषय में प्रश्न किया कि पंडरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत संचालन के प्रयोजनार्थ ग्राम पंचायतों हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 की अवधि में कुल कितने कम्प्यूटर क्रय किए गए हैं तथा उक्त क्रय पर कुल कितनी राशि व्यय की गई है? जिसके लिखित उत्तर में मंत्री जी बने बताया कि पंडरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत संचालन के प्रयोजनार्थ ग्राम पंचायतों हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 की अवधि में राज्य स्तर से निरंक, जिला/जनपद पंचायत स्तर से निरंक तथा पंचायत स्तर से कुल 07 कम्प्यूटर क्रय किए गए हैं। इनमें से जनपद पंचायत पंडरिया में 3, कवर्धा में 2 तथा सहसपुर लोहरा में 2 कम्प्यूटर कुल लागत 4 लाख 61 हजार 490 रु. में क्रय किया गया है।

 

भावना बोहरा ने जी-राम-जी (पूर्व में मनरेगा) योजना अंतर्गत मजदूरों के लंबित भुगतान के विषय में प्रश्न किया कि राज्य में जी-राम-जी योजना के तहत पिछले 06 महीनों में कितने मजदूरों का भुगतान 15 दिन की वैधानिक सीमा से बाहर हुआ है? विगत 03 वर्षों में कितने फर्जी जॉब कार्ड पकड़े गए? जिसके लिखित उत्तर में गृह मंत्री जी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत के राजपत्र दिनांक 21.12.2025 में ‘विकसित भारत – जी राम जी’ अधिनियम, 2025 का प्रकाशन किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ राज्य में लागू करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत एक ही श्रमिक विभिन्न दिवसों में कार्य करता है, जिसमें से कुछ कार्यों का भुगतान हो जाता है तथा कुछ कार्यों का भुगतान लंबित रहता है, जिससे लंबित मजदूरी भुगतान वाले श्रमिकों की संख्या एवं औसत देरी बताया जाना संभव नहीं है। 22 दिसम्बर, 2025 से 12 जनवरी, 2026 तक आंशिक तथा 13 जनवरी, 2026 के बाद से पूर्ण मजदूरी भुगतान लंबित है। इस प्रकार दिनांक 27.02.2026 की स्थिति में कुल 225.09 लाख मानवदिवस का राशि रूपये 53143.71 लाख का मजदूरी भुगतान राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण लंबित है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत विगत 03 वर्षों में फर्जी / डुप्लीकेट जॉब कार्ड पकड़े जाने की जानकारी निरंक है।

 

भावना बोहरा ने स्वास्थ्य सेवाओं के सन्दर्भ में पूछा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) योजना के तहत राज्य के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHCS) में क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की अद्यतन स्थिति क्या है? राज्य के आदिवासी बाहुल्य जिलों में कुपोषण और सिकल सेल एनीमिया के प्रबंधन के लिये संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों (NRC) में बिस्तरों की संख्या और डॉक्टरों की उपलब्धता का ब्यौरा क्या है ? क्या यह सही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की कमी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं? जिसके लिखित उत्तर में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने बताया कि प्रदेश के 17 जिलों में क्रिटिकल केयर यूनिट फिनिशिंग स्तर पर है, कुछ जगह स्लैब लेवल कार्य, कुछ जगह पुनः निविदा आमंत्रण, प्लिंथ लेवल कार्य प्रगतिरत है और कबिद्हम जिला अंतर्गत कवर्धा जिला अस्पताल में प्लिंथ लेवल कार्य प्रगतिरत है। राज्य के आदिवासी बाहुल्य जिलों में कुपोषण के प्रबंधन के लिए 10 विस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में सुविधा उपलब्ध है। कबीरधाम जिला में कवर्धा विधानसभा अंतर्गत जिला चिकित्सालय कबीरधाम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहरा व बोड़ला, एवं पंडरिया विधानसभा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में 10 बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों के लिए संस्था में कार्यरत 1 चिकित्सा अधिकारी को नामित किया जाता है एवं आवश्यकतानुसार अन्य चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा भी बच्चों की जाँच एवं उपचार किया जाता है।

 

कबीरधाम जिले अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को प्राप्त रोजगार के विषय में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोज़गारी की आधिकारिक परिभाषा किन मानदंडों के आधार पर निर्धारित की जाती है तथा राज्य में बेरोज़गारी मापने हेतु किस सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग किया जाता है एवं किन-किन आयु वर्गों को बेरोज़गार की श्रेणी में शामिल किया जाता है? वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में प्रचलित बेरोज़गारी दर क्या है तथा कबीरधाम जिले में कुल कितने पंजीकृत बेरोजगार युवक/युवतियाँ है? पंजीकृत बेरोज़गारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में कौन-कौन से कार्यक्रम, योजनाएँ या विशेष भर्ती अभियान संचालित किए गए हैं तथा इनके माध्यम से कबीरधाम जिले के कितने अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया है? जिसके लिखित उत्तर में कौशल विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब जी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारी की अधिकारिक परिभाषा निर्धारित नहीं की जाती है। बेरोजगारी मापने हेतु विभाग द्वारा किसी सर्वेक्षण का कार्य भी नहीं किया जाता है। बेराजगारी दर का निर्धारण/गणना नहीं की जाती है। कबीरधाम जिले में कुल 28619 युवक एवं 18811 युवतियां (31 जनवरी, 2026 की स्थिति में) पंजीकृत रोजगार इच्छुक है। विभाग द्वारा जिला कार्यालयों के माध्यम से पंजीकृत रोजगार इच्छुकों के लिए रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष से राज्य स्तरीय रोजगार मेला एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन भी प्रारंभ किया गया है। रोजगार मेला का आयोजन व्यवस्थित रूप से कराये जाने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया बनाई गई है तथा रोजगार मेला की पूरी प्रक्रिया को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। जिला कबीरधाम अंतर्गत पंजीकृत रोजगार इच्छुकों को विगत दो वर्षों में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से कुल 211 बेरोजगारों को रोजगार मिला है जिसमें से 189 पुरुष एवं 22 महिला हैं।

Image Description
Tags: #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका की लापरवाही उजागर – NSUI

Next Post

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने चोवाराम साहू को बनाया संयोजक किसान प्रकोष्ठ, समाज में हर्ष का माहौल

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

April 26, 2026
“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!
छत्तीसगढ़

“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!

April 26, 2026
भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

April 22, 2026
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी
छत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी

April 20, 2026
कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 20, 2026
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
छत्तीसगढ़

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

April 20, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने चोवाराम साहू को बनाया संयोजक किसान प्रकोष्ठ, समाज में हर्ष का माहौल

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने चोवाराम साहू को बनाया संयोजक किसान प्रकोष्ठ, समाज में हर्ष का माहौल

Tags

#bajatsatra #bhawana #bohra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In