मुकेश झा भवानीपुर/बलौदा:- बाजार पुलिस थाना गिधपुरी अंतर्गत ग्राम भवानीपुर के मेन रोड नाला के पास ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर तीन लोग घायल थाना प्रभारी गिधपुरी संदीप बंजारे ने बताया कि आवेदक कृष्णा कमल पिता मनोज कमल ग्राम तमोरी निवासी ने पुलिस थाना में उपस्थित होकर बदला है कि सुबह हेमलाल साहू के घर से उनके दोनों ट्रैक्टर में धान को लोडकर धान मंडी भवानीपुर जाने के लिए निकले थे सामने वाले ट्रैक्टर क्रमांक CG04 एम टी 8839 को खेमलाल साहू चल रहा था इसके इंजन में गुलाल देवदास ग्राम तमोरी निवासी व भागवत साहू बैठे थे

तथा पीछे के ट्रैक्टर में और हमारे गांव का दोनों कमल गंगाराम यादव तुकाराम देवदास कमल राज बारले भोला बैठे थे हमारे ट्रैक्टर को भरुवाड़ीह का ड्राइवर जीतेंद्र चल रहा था हेमलाल साहू का ट्रैक्टर हमारे ट्रैक्टर की कुछ पीछे पर आगे चल रही थी जो करीबन 7 बजे भवानीपुर मेन रोड नहर पुलिया के पास पहुंचकर धान मंडी की ओर मुड़ने के लिए ट्रैक्टर को खड़े किए गया था तभी पीछे तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक CG,22 जे 9911 के चालक राम विशाले साहू पिता रघुवंश प्रसाद साहू निवास कठर्रा थाना बाहरी जिला मध्यप्रदेश का रहने वाला है

जो की वाहन को लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलते हुए हमारे ट्रैक्टर से ओवरटेक करके खेमलाल साहू के ट्रैक्टर को पीछे तरफ से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। ट्रैक्टर चालक हेमलाल साहू गाड़ी चला रहा था इंजन में तमोरी निवासी गुलाल देवदास व भागवत साहू तीनों लोग बैठे हुए थे घटनास्थल में ही तीनों व्यक्ति इंजन से बाहर उछाल कर नीचे जमीन में गिर गए और उन लोगों के ऊपर धान की बोरियां भी गिर गए जिससे वहां पर अपरा तफरी मच गई उनकी बचाव के लिए ग्रामीण एवं आसपास के लोग मदद से धान की बोरियां को हटाया गया तथा उनको बाहर निकले तीनों लोग को गंभीर चोट लगा हुआ था जिन्हें तुरंत चार पहिया वाहन से इलाज के लिए जिला बलौदा बाजार अस्पताल भिजवाया गया। तीनों घायल का इलाज ओमकार हॉस्पिटल बलौदा बाजार में किया जा रहा है जिसमें गुलाल देवदास तमोरी निवासी की हालत गंभीर बतलाई जा रही है और दो अन्य की इलाज भी चल रही है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी संदीप बंजारे,आरक्षक प्रताप बंजारे सहित ग्रामीण की सहयोग से घटना स्थल मैं दोनों तरफ रोड में लंबी-लंबी गाड़ी की लाइन लग गई थी उसे सुचारू ढंग से रोड की गाड़ियों को हटाया गया ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को कहा कि यहां पर बेरिकेट एवं ब्रेकर की मांग की यहां पर धन उपार्जन केंद्र हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल पंचायत भवन में रोड से लगा हुआ है यहां पर अति आवश्यक क्योंकि पूर्व में भी एक छात्र का भी एक्सीडेंट हुआ था यहां पर बड़ी-बड़ी गाड़ी इस रोड पर गुजरती रहती है इस कारण यहां पर अति आवश्यक है ताकि कोई घटना घटित न हो जिस गाड़ी चलने वाले लोग देख कर चलाएंगे और सब सुरक्षित रहेंगे प्रभारी ने कहा कि यथासंभव की जाएगी ।







