भिलाई/kawardha:- विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 58वां प्रांत अधिवेशन स्पात नगरी भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से आए छात्र प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। अधिवेशन के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, छात्रहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।

अधिवेशन के अवसर पर संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता ईश्वर वर्मा को उनके निरंतर संगठनात्मक योगदान, छात्रहित में सक्रिय भूमिका तथा नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए पुनः छत्तीसगढ़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह दायित्व संगठन द्वारा उनके कार्यों पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है।
उल्लेखनीय है कि ईश्वर वर्मा इससे पूर्व बोड़ला नगर सह मंत्री, नगर SFS प्रमुख तथा सेवा कार्य प्रमुख जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे पिछले चार वर्षों से लगातार विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलनों, प्रदर्शनों एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है।
अभाविप के प्रांत एवं विभागीय पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि ईश्वर वर्मा का अनुभव, समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी तथा छात्रहित के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाएगी। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में छात्र समाज की आवाज और मजबूती से उठेगी।
पुनः दायित्व मिलने पर ईश्वर वर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अभाविप की विचारधारा के अनुरूप छात्रहित, राष्ट्रहित एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
अधिवेशन में प्रांत भर से आए कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शैक्षणिक परिवेश में सुधार तथा छात्र समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।







