कोंडागांव:- जिले के केशकाल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बस्तर फाइटर में पदस्थ महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना केशकाल के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके निवास पर घटी।
सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला आरक्षक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मृतका के पिता भी पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं और किसी अन्य जिले में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
इस दुखद घटना से पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी जा रही है।






