केबिनेट:- मंत्री रविंद्र चौबे की बैठककांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 7 जुलाई को रायपुर दौराकिसान, जवान, संविधान जनसभा को करेंगे संबोधित,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 7 जुलाई को रायपुर में किसान, जवान, संविधान जनसभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
इस दौरे के संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री और दुर्ग जिला कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र चौबे ने एक बैठक ली, जिसमें पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जनसभा की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान रविंद्र चौबे ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का 7 तारीख को रायपुर आगमन हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पर उपेक्षा और कुशासन चलाने का आरोप लगाया। चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान और जवान लगातार परेशान हैं। संविधान के मुद्दे पर उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का जिक्र भी किया। चौबे ने डीएपी खाद की कमी को किसानो की सबसे बड़ी समस्या बताया,,, साथ ही भाजपा के मैनपाट में होने वाले चिंतन शिविर पर भी तंज करते हुए कहा कि भाजपा सांसदों और विधायकों को टिप्स देने जा रही है।।।






