कवर्धा:- जिले के रामचूवा मंदिर के पास जंगल में एक अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना भोरमदेव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।







