TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, April 26, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

SFD दुर्ग द्वारा वानिकी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों हेतु भोरमदेव अभ्यारण्य में क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
April 28, 2025
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
SFD दुर्ग द्वारा वानिकी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों हेतु भोरमदेव अभ्यारण्य में क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम संपन्न
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

कवर्धा, 24 अप्रैल 2025:- विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) दुर्ग द्वारा वानिकी के विद्यार्थियों के लिए भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा में “एक दिवसीय वन क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Our Power. Our Planet.” को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण हेतु जागरूक करना एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

IMG 20250428 WA0001

कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुर्ग के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य वानिकी के विद्यार्थियों को अभ्यारण्य एवं संरक्षित क्षेत्रों के वास्तविक स्वरूप से अवगत कराना था, ताकि कक्षा में पढ़ाए गए सैद्धांतिक ज्ञान एवं वास्तविक फील्ड अनुभव के बीच के अंतर को वे स्वयं प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें। साथ ही, ट्रैकिंग एवं क्षेत्रीय अध्ययन के माध्यम से जैव विविधता, वन्य जीवों के संवर्धन तथा संरक्षण के व्यवहारिक पहलुओं को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

 

श्री इंदीवर शुक्ला, राष्ट्रीय सह संयोजक, विकासार्थ विद्यार्थी (SFD INDIA)

 

श्री दुष्यंत साहू शोधार्थी, महात्मा गांधी वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग

 

श्री गजाधर वर्मा, जिला संयोजक, कवर्धा

 

श्री ललित जी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, जिला संयोजक

 

 

श्री गजाधर वर्मा ने कवर्धा जिले में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इसके पश्चात श्री इंदीवर शुक्ला ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा: “आज पृथ्वी अनेक प्रकार के पर्यावरणीय संकटों से जूझ रही है। जिसे हमारी देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता है।”

हम जैसे युवाओं को अपने दैनिक जीवन में जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा की बचत और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली को अपनाना चाहिए।

SFD के कार्यों के विषय में बताते हुए कहा कि स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक गतिविधि है जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जाता है

SFD मुख्य रूप से 5 *ज* – जल जंगल जमीन जानवर और जन

इन सभी कर संयुक्त संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करता है

एवं इस कार्य हेतु विद्यार्थियों की एवं समाज की क्या भूमिका हो सकती है

कैसे किस माध्यम से हम इस कार्य को कर सकते है इसके लिए पूरे भारत वर्ष में कार्य कर रही है।

 

श्री दुष्यंत साहू ने भी छात्रों से कहा: “हम सभी वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान के विद्यार्थी हैं, केवल ज्ञान अर्जन पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें समाज में पर्यावरणीय चेतना का वाहक बनना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल एक कार्य नहीं, अपितु हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। ‘Our Power. Our Planet.’ इस वर्ष के पृथ्वी दिवस की थीम हमें यह सिखाती है कि यदि हम मिलकर कार्य करें, तो इस ग्रह को पुनः हरित, जैव विविधता से परिपूर्ण एवं समृद्ध बना सकते हैं। प्रकृति से जुड़ना, उसे समझना और उसके साथ सहअस्तित्व स्थापित करना हमारा कर्तव्य है। यदि आज हम सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य संकटमय होगा।”

कार्यक्रम आयोजन के विषय बताते हुए कहा कि

इससे पहले यह विद्यार्थी फील्ड के नाम में केवल जंगल सफारी रायपुर का ही सीमित अनुभव रखते थे, लेकिन इस कार्यक्रम ने उन्हें वन प्रबंधन एवं संरक्षित क्षेत्रों की वास्तविक कार्यप्रणाली, वन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन को प्रत्यक्ष देखने-समझने का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तिगत आचरण से पर्यावरण सुरक्षा का उदाहरण प्रस्तुत करें तथा समाज में भी पर्यावरणीय चेतना जागृत करें।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य गतिविधियाँ रही:

वन्य जीवन दर्शन, प्राकृतिक ट्रेल भ्रमण, पर्यावरण संवाद सत्र, थीम आधारित समूह चर्चा।

 

 

खास अनुभव:

एक प्रतिभागी ने बताया कि फील्ड विजिट के समय वन आरक्षक द्वारा उनकी गश्ती यात्रा एवं अपने कार्य के 12 वर्षों के अनुभवों को साझा किया, जिसमें प्रतिभागियों को फील्ड वर्क की व्यवहारिक कठिनाइयों और चुनौतियों की जानकारी मिली।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पृथ्वी को एक सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित ग्रह बनाने हेतु अपने जीवन में सक्रिय कदम उठाने का संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को भी गहरा करने वाला प्रेरक अनुभव बना।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

सुशासन तिहार की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा बैठक

Next Post

रोहिंग्या और बाहरी मुस्लिमों की जांच की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेज़ी परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न: NSUI ने उठाई आवाज, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
कवर्धा

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेज़ी परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न: NSUI ने उठाई आवाज, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

March 30, 2026
ब्लैकमेलिंग बनी सत्यम की हत्या की वजह
कवर्धा

ब्लैकमेलिंग बनी सत्यम की हत्या की वजह

March 16, 2026
महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक
कवर्धा

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

February 13, 2026
मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
कवर्धा

मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

February 17, 2026
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोतने की घटना पर गहरा आक्रोश — युवा कांग्रेस ने तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया…
कवर्धा

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोतने की घटना पर गहरा आक्रोश — युवा कांग्रेस ने तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया…

February 17, 2026
साहू समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश – प्रशासन से कार्रवाई की मांग
कवर्धा

साहू समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश – प्रशासन से कार्रवाई की मांग

February 17, 2026
Next Post
रोहिंग्या और बाहरी मुस्लिमों की जांच की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

रोहिंग्या और बाहरी मुस्लिमों की जांच की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

Tags

#bajatsatra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर मध्यप्रदेश में कोरोना से एक और महिला की मौत स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In