TV10 MP CG
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, April 25, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

सुदूर वनांलच क्षेत्र रेंगाखार तहसील में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 16, 2026
in गांव की खबर
Reading Time: 1 min read
0
सुदूर वनांलच क्षेत्र रेंगाखार तहसील में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:- कबीरधाम जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण को लेकर प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशों के बाद कबीरधाम जिले में राजस्व प्रकरणों में तेजी आई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के नेतृत्व में जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विशेष राजस्व शिविरों का संचालन किया जा रहा है, जिससे आम ग्रामीणों को उनके ही गांव में राजस्व से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान मिल सके। विगत दिवस जिला मुख्यालय से दूर, बैगा बाहुल्य ग्राम रेंगाखार में आयोजित विशेष शिविर में स्वयं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने शासकीय स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनके लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों की तत्परता से रेंगाखार में राजस्व कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार, रेंगाखार क्षेत्र के दो राजस्व परिक्षेत्रों के तहत आने वाले 12 हल्का पटवारियों के अंतर्गत कुल 611 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 317 प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि शेष प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है।
WhatsApp Image 2025 07 11 at 05.57.06 d164074f
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले के वनांचल ग्रामों में 23 जुलाई से 29 अगस्त 2025 तक विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को उनके ही गांव में राजस्व से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकेगा। इन शिविरों के आयोजन के पूर्व, जिले के चयनित ग्राम पंचायत भवनों में 08 और 09 जुलाई को नागरिकों से नामांतरण, बंटवारा, फौती, सीमांकन, खसरा त्रुटि सुधार, भूमि संबंधी विवादों एवं अन्य राजस्व विषयों से जुड़े प्रकरणों के लिए आवेदन लिए गए हैं। जिसका निराकरण कर शिविर में हितग्राहियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अनुभवी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का उसी स्थान पर निराकरण भी करेंगे। कलेक्टर वर्मा ने यह भी जानकारी दी कि शिविर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु “राजस्व समस्या निदान रथ” का संचालन भी किया जाएगा। यह रथ अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन आदि से सुसज्जित होगा, साथ ही इसमें प्रशिक्षित ऑपरेटर और सहयोगी स्टाफ भी रहेंगे। यह रथ गांव-गांव जाकर भूमि, नक्शा, खसरा, गिरदावरी, नामांतरण सहित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाली सेवाओं का त्वरित समाधान स्थल पर ही उपलब्ध कराएगा। एग्री स्टेक और गिरदावरी प्रविष्टि पंजीयन की सुविधा भी यहीं से दी जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि अब तक जिले की 8 तहसीलों के 26 निरीक्षण सर्किलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से 2025 आवेदन प्राप्त हुए हैं, यह आवेदन 8 और 9 जुलाई को लिए गए थे। जिनमें से 1123 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है और 882 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं। आगामी 23 जुलाई से 29 अगस्त तक जिले के सभी 24 सर्किलों में एक बार फिर विशेष राजस्व समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह पहल शासन की जनहितैषी सोच, स्थानीय सहभागिता और प्रशासनिक सक्रियता का प्रतीक बन रही है, जो ग्रामीण अंचलों में राजस्व व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बना रही है।
WhatsApp Image 2025 07 11 at 05.57.07 639e9d7b

राजस्व समस्या का तत्काल निराकरण के लिए राजस्व समस्या निदान रथ पहुंचेगा गांवों में

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में राजस्व शिविरों के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनसुविधा मूलक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस क्रम में राजस्व समस्या निदान रथ का संचालन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं स्थल पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। राजस्व रथ के संचालन के लिए विस्तृत रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। यह रथ पूरी तरह तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित रहेगा, जिसमें फोटोकॉपी मशीन, कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित दो ऑपरेटर एवं एक सहयोगी कर्मचारी की तैनाती की गई है। इस रथ के माध्यम से ग्रामीणजन अपने भूमि, नक्शा, खसरा, गिरदावरी एवं नामांतरण से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। यह रथ लोक सेवा केन्द्र से लिंक रहेगा, जिससे लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं का निपटान शीघ्र किया जा सकेगा। रथ के माध्यम से एग्री स्टेक पंजीयन और गिरदावरी संबंधित प्रविष्टियों का भी पंजीयन किया जाएगा। यह पहल ग्रामीणों को राहत देने के साथ ही प्रशासनिक पारदर्शिता एवं दक्षता में वृद्धि करेगी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व समस्या निदान रथ की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीणजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए।

इन-इन स्थानों में होगा विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण के लिए जिले के 24 राजस्व निरीक्षक कार्यालय मुख्यालयों पर विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत आसपास के विभिन्न पटवारी हल्का के ग्राम सम्मिलित होंगे। राजस्व शिविर का प्रारंभ 23 जुलाई को बोड़ला से होगा। इसके बाद 25 को पोड़ी, 28 को राजानवांगांव, 29 को चिल्फी, 30 को तरेगांव जंगल, 31 को सहसपुर लोहारा, 01 अगस्त को सिल्हाटी, 04 को बिरेन्द्र नगर, 05 को ठाठापुर, 06 को बाजार चारभांठा, 07 को समनापुर, 08 को पिपरिया, 11 को नेवारी, 12 को मरका, 13 को दशरंगपुर, 18 को छिरहा, 19 को कुण्डा, 20 को दामापुर, 21 को मोहगांव, 22 को कुकदूर, 25 को कोदवागोड़ान, 27 को पंडरिया, 28 को बाद्यामुड़ा और 29 को रमतला में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।

23 जुलाई से 29 अगस्त तक आयोजित शिविरों में मिलेगा अनेक लाभ

उपमुख्यंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पूरे जिले भर में आगामी 23 जुलाई से 29 अगस्त तक विशेष राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि इस शिविर में अनेक लाभ ग्रामीणों, किसानों और अभिभावको को मिलेगा। जिले के सभी 24 राजस्व निरीक्षक कार्यालय मुख्यालयों में यह शिविर लगेगा, जिसमे राजस्व से संबंधित आवेदनों के साथ साथ आयुष्मान कार्य, आधार कार्य नवनीकरण, अपडेट किया जाएगा, साथ ही इस शिविर में किसान भाई अपने एग्री स्टेट से पंजीयन भी किया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि शैक्षणिक प्रयोजन हेतु आवश्यक आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षाओं आदि के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र समयसीमा में और सरलता से जारी किए जाएं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ओंकार साहू ने हरित ऊर्जा की ओर बढ़ाया कदम

Next Post

राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षण

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

भोजली विसर्जन धूमधाम से सम्पन्न
कवर्धा

भोजली विसर्जन धूमधाम से सम्पन्न

February 17, 2026
झमाझम बारिश से जनजीवन बेहाल, निचले इलाकों में घुसा पानी, खेत खलिहान डूबे
गांव की खबर

झमाझम बारिश से जनजीवन बेहाल, निचले इलाकों में घुसा पानी, खेत खलिहान डूबे

February 17, 2026
खेती और कृषि क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खबरें प्रस्तुत की जा रही हैं:
गांव की खबर

खेती और कृषि क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खबरें प्रस्तुत की जा रही हैं:

March 16, 2026
कवर्धा में 140 पदों के लिए 22 व 23 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
कवर्धा

कवर्धा में 140 पदों के लिए 22 व 23 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

March 16, 2026
बच्चों में रचनात्मक कौशल के विकास हेतु बाल सभा, बाल केबिनेट और इको क्लब के गठन के निर्देश
गांव की खबर

बच्चों में रचनात्मक कौशल के विकास हेतु बाल सभा, बाल केबिनेट और इको क्लब के गठन के निर्देश

March 16, 2026
समाचार शीर्षक: 158 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार
गांव की खबर

समाचार शीर्षक: 158 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

March 16, 2026
Next Post
राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षण

राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षण

Tags

#bajatsatra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर मध्यप्रदेश में कोरोना से एक और महिला की मौत स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In