TV10 MP CG
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, April 25, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

25 जुलाई को कबीरधाम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत होगा जिलेभर में एक साथ वृक्षारोपण

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 16, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
25 जुलाई को कबीरधाम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत होगा जिलेभर में एक साथ वृक्षारोपण
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:- केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पर्यावरणीय पहल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई 2025 को दोपहर 12.30 बजे कबीरधाम जिले में एक साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। इस विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए हैं।WhatsApp Image 2025 07 22 at 03.26.17 c098e7f3
कलेक्टर  ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में न्यूनतम एक-एक हजार पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले के सभी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, आश्रमों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास उपलब्ध खाली भूखंडों में भी पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक चेतना का विस्तार भी हो। पौधों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रखे।WhatsApp Image 2025 07 22 at 03.26.08 c8592935
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और मनरेगा के तहत निर्मित पक्की एवं कच्ची सड़कों के दोनों किनारों पर भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और स्थानीय निगरानी समिति गठित की जाएगी।
वर्मा ने विशेष रूप से जिले के आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) बहुल गांवों में आंवला के उन्नत किस्म के पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंवला का पौधारोपण न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि यह आदिवासी समाज के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का माध्यम भी बन सकता है। कलेक्टर ने वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग को पौधों की आपूर्ति और रोपण स्थलों की तैयारी को लेकर समन्वित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पौधारोपण केवल प्रतीकात्मक न रह जाए, बल्कि इसके लिए छायादार और फलदार पौधों के क्लस्टर बनाकर व्यवस्थित रोपण किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ संस्थानों में रोपण की जिम्मेदारी निभाएं और इसकी सतत निगरानी करें।
बैठक के दौरान कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ-साथ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने महतारी सदन, मिनी स्टेडियम, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों, और विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति पर जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कवर्धा शहर में ठकुरदेव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण और विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्यों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि नाली निर्माण से पूर्व विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए ताकि कार्य बाधित न हो। इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनकी नियमित मॉनिटरिंग और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर  विनय पोयम, डॉ. मोनिक कौड़ों,  नरेन्द्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर  आरबी देवांगन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

जबलपुर में महिला से 22 लाख की ठगी, अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म और ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मंडला में कुएं में गिरा बाघ, खाट के सहारे किया गया रेस्क्यू, जंगल में लौटा

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेज़ी परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न: NSUI ने उठाई आवाज, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
कवर्धा

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेज़ी परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न: NSUI ने उठाई आवाज, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

March 30, 2026
ब्लैकमेलिंग बनी सत्यम की हत्या की वजह
कवर्धा

ब्लैकमेलिंग बनी सत्यम की हत्या की वजह

March 16, 2026
महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक
कवर्धा

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

February 13, 2026
मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
कवर्धा

मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

February 17, 2026
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोतने की घटना पर गहरा आक्रोश — युवा कांग्रेस ने तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया…
कवर्धा

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोतने की घटना पर गहरा आक्रोश — युवा कांग्रेस ने तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया…

February 17, 2026
साहू समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश – प्रशासन से कार्रवाई की मांग
कवर्धा

साहू समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश – प्रशासन से कार्रवाई की मांग

February 17, 2026
Next Post
मंडला में कुएं में गिरा बाघ, खाट के सहारे किया गया रेस्क्यू, जंगल में लौटा

मंडला में कुएं में गिरा बाघ, खाट के सहारे किया गया रेस्क्यू, जंगल में लौटा

Tags

#bajatsatra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर मध्यप्रदेश में कोरोना से एक और महिला की मौत स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In