TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान : अशोक साहू

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
September 11, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान : अशोक साहू
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं इसके अंतर्गत होने वाले 12 सेवा प्रकल्पों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय कवर्धा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

 

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260911-WA0016.mp4

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष 7 अक्टूबर को पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करना भी बड़ी चुनौती माना जाता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रसेवा को ईश्वर सेवा मानकर बिना थके, बिना रुके और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 25 वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प निभाया है। ऐसे राष्ट्रनायक के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

IMG 20260911 WA0022

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उनके प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी पहलों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलाव आए हैं।

 

बूथ स्तर तक पहुंचेंगे सेवा के प्रकल्प-बग्गा

 

प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूरे देश में बूथ स्तर तक सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता सेवा को संगठन की कार्यपद्धति का आधार मानते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेंगे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा जिले में सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारियों को दायित्व सौंपे गए हैं तथा संगठन स्तर पर अभियान की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता कांशीराम उइके, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल एवं जिला मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: #breaking #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

Next Post

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

September 11, 2026
शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू
छत्तीसगढ़

शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

September 11, 2026
समाज गौरव सम्मान से अलंकृत हुए सौरभ नामदेव
छत्तीसगढ़

समाज गौरव सम्मान से अलंकृत हुए सौरभ नामदेव

September 8, 2026
कवर्धा जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कवर्धा जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

September 8, 2026
छत्तीसगढ़ श्रीकृष्ण रामलीला मंडली संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महंत सी. सालिक राम साहू इंदौरी पुनः निर्विरोध निर्वाचित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ श्रीकृष्ण रामलीला मंडली संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महंत सी. सालिक राम साहू इंदौरी पुनः निर्विरोध निर्वाचित

September 8, 2026
ग्राम सिंघारी में 24 घंटे रामधुनि झूला का भव्य समापन
छत्तीसगढ़

ग्राम सिंघारी में 24 घंटे रामधुनि झूला का भव्य समापन

September 6, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

Tags

#bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #vira #trendingnews #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In