TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 6, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

धान गायब, जांच भी लापता: 10 माह बाद भी नहीं खुला 8.5 करोड़ के नुकसान का राज

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 7, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
धान गायब, जांच भी लापता: 10 माह बाद भी नहीं खुला 8.5 करोड़ के नुकसान का राज
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा :- कलेक्टर ने दिए थे जांच के आदेश,अफसरों ने उड़ाई धज्जियां धान खरीदी सत्र 2024-25 में जिले के दो प्रमुख संग्रहण केंद्रों बाजारा चारभाठा और बघर्रा से करोड़ों रुपये मूल्य के धान गायब होने का मामला युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने सुचना के अधिकार से निकाले दस्तावेज लगभग 8.5 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले का खुलासा हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन संयुक्त जांच टीम अब तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। जांच की धीमी रफ्तार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के अभाव ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह मामला और भी हैरान करने वाला इसलिए बन गया है क्योंकि करोड़ों रुपये के धान घोटाले में निलंबित किए गए तत्कालीन धान खरीदी प्रभारी को चुपचाप बहाल कर दिया गया है। इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता के बावजूद न तो अब तक सरकारी राशि की वसूली हो सकी है और न ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे जिला प्रशासन, विपणन विभाग और जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सितंबर 2025 में शिकायत सामने आने के बाद कलेक्टर ने जिला खाद्य शाखा, पंजीयक विभाग और धान खरीदी के नोडल अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम गठित की थी। उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि करोड़ों रुपये के इस कथित घोटाले के जिम्मेदारों पर जल्द कार्रवाई होगी और दोषी सलाखों के पीछे पहुंचेंगे। लेकिन नौ महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। अब मामले को उलझाने और कार्रवाई टालने के लिए तकनीकी कारणों और प्रक्रियागत बहानों का सहारा लिया जा रहा है, जिससे पूरे मामले पर पर्दा डालने की आशंका और गहरा गई है।

IMG 20260707 WA0008 IMG 20260707 WA0009 IMG 20260707 WA0010 IMG 20260707 WA0012 IMG 20260707 WA0014 IMG 20260707 WA0015 New Doc 07-07-2026 10.38

करोड़ों के धान की कमी उजागर, फिर भी प्रभारियों पर नहीं गिरी गाज

 

धान खरीदी सत्र 2024-25 में जिले के दो प्रमुख संग्रहण केंद्रों में कुल 8 लाख 3 हजार 528 क्विंटल धान संग्रहित था। बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में संग्रहित 6 लाख 46 हजार 486 क्विंटल धान के विरुद्ध 22 हजार 997 क्विंटल धान कम पाया गया, जो लगभग 3.56 प्रतिशत की कमी है। वहीं बघर्रा संग्रहण केंद्र में संग्रहित 1 लाख 57 हजार 42 क्विंटल धान के मुकाबले 4 हजार 673 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जो लगभग 3.0 प्रतिशत है। हैरानी की बात यह है कि बाजार चारभाठा केंद्र में इतनी बड़ी मात्रा में धान की कमी मिलने पर केंद्र प्रभारी को निलंबित तो किया गया, लेकिन बाद में उन्हें पुनः बहाल कर दिया गया। दूसरी ओर बघर्रा केंद्र के प्रभारी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, वर्ष 2025-26 के धान संग्रहण का कार्य भी उसी प्रभारी के माध्यम से कराया गया। करोड़ों रुपये मूल्य के धान की कमी उजागर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होना और संबंधित प्रभारियों को संरक्षण मिलना पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

 

जिले में करोड़ों रुपये का धान खरीदी में महाघोटाला – आकाश केशरवानी

 

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया है कि धान खरीदी सत्र 2024–25 में मार्कफेड की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों के उठाव के बाद भी 46,360 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई, जिसका मूल्य लगभग 14 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक है।

बाजार चारभाठा एवं बघर्रा संग्रहण केंद्रों में 27,670 क्विंटल धान की कमी दर्ज हुई, जिसकी कीमत लगभग 8.5 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं धान खरीदी सत्र 2025–26 में भी जिले के सभी उपार्जन केंद्रों के उठाव के बाद मार्कफेड की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार करीब 52 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आई है, जिसका अनुमानित मूल्य 16 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। बड़ी समितियों पर कार्यवाही न करके उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से जिले में करोड़ों रुपये का धान महाघोटाला होने का आरोप लगाया गया है।

 

करोड़ों के धान गायब, जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं; चूहों-दीमक और मौसम पर फोड़ा गया ठीकरा

 

धान खरीदी सत्र 2024-25 में सामने आए करोड़ों रुपये के धान शॉर्टेज मामले में कार्रवाई और जांच की दिशा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विवादित बयान देने पर राज्य सरकार ने तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था, लेकिन जिस अवधि में धान की खरीदी और संग्रहण हुआ, उस समय जिले में जिला विपणन अधिकारी के रूप में किशोर चंद्रा पदस्थ थे। मामले में यह भी आरोप है कि करोड़ों रुपये मूल्य के धान की कमी के बावजूद वास्तविक जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धान की कमी को लेकर चूहों, दीमक, कीटों और मौसम जैसी वजहों को जिम्मेदार बताने वाले बयानों ने पूरे मामले को और विवादित बना दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य शाखा, विपणन विभाग और धान खरीदी से जुड़े नोडल अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जांच समिति अब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी है। घटना के कई महीने बीत जाने के बावजूद जांच लंबित रहने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। जिले में करोड़ों रुपये के धान शॉर्टेज के इस मामले में दोषियों की जवाबदेही तय करने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

Tags: #viralnews #trending
ShareSendTweet
Previous Post

ग्राम नकटी की जमीन पर सियासत तेज: पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का सरकार पर हमला, 72 एकड़ जमीन और फेंसिंग पर उठाए गंभीर सवाल

Next Post

उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन एवं जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी के प्रयासों से क्षेत्र क्रमांक 22 के किसानों को मिला निःशुल्क अरहर बीज

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस
छत्तीसगढ़

युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस

September 6, 2026
दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
छत्तीसगढ़

दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

September 6, 2026
कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
Next Post
उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन एवं जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी के प्रयासों से क्षेत्र क्रमांक 22 के किसानों को मिला निःशुल्क अरहर बीज

उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन एवं जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी के प्रयासों से क्षेत्र क्रमांक 22 के किसानों को मिला निःशुल्क अरहर बीज

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In