TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 3, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा। कबीरधाम जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश-2016 के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, बावजूद इसके संबंधित मिलरों पर कार्रवाई करने से विभाग बचता नजर आ रहा है। सुचना अधिकार से मिले दस्तावेज के आधार पर उन्होंने बताया कि उपार्जन आदेश-2016 के नियम 06 के तहत मिलरों को अनुसूची-1 (क), अनुसूची-1 (ख) एवं अनुसूची – दो भरकर खाद्य विभाग में जमा करना अनिवार्य है। लेकिन विभाग की उदासीनता और कथित कमीशनखोरी के चलते अब तक इन अभिलेखों का समुचित रिकॉर्ड विभाग में दर्ज नहीं है। आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया कि नियमों की इस अनदेखी से न केवल उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, बल्कि धान गायब होने जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी विभाग की है, तब लगातार हो रही अनियमितताओं पर उसकी चुप्पी कई सवाल खड़े करता है ।

IMG 20260603 WA0027 IMG 20260603 WA0028 IMG 20260603 WA0026

अनुसूची- एक (क) , धान स्टॉक रजिस्टर संधारण अनिवार्य, नियमों के पालन पर उठे सवाल

 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के खंड-6 के तहत प्रत्येक राइस मिलर के लिए धान का स्टॉक रजिस्टर संधारित करना अनिवार्य किया गया है। नियमों के अनुसार रजिस्टर में धान का प्रारंभिक स्कंध (Opening Stock), खरीदे गए धान की मात्रा, मिलिंग हेतु उपयोग किए गए धान का विवरण, शेष धान का स्कंध (Closing Stock) सहित अधिकृत अधिकारी/व्यक्ति एवं निरीक्षण करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर दर्ज होना आवश्यक है।

जानकारों का कहना है कि स्टॉक रजिस्टर का नियमित संधारण और सत्यापन धान की उपलब्धता, मिलिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा संभावित अनियमितताओं की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जिले की सभी मिलों में निर्धारित प्रारूप के अनुसार रजिस्टर संधारित किए जा रहे हैं या नहीं तथा संबंधित विभाग द्वारा इसकी नियमित जांच की जा रही है या नहीं।नियमों के प्रभावी पालन से धान के भंडारण और मिलिंग से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन आसान होता है, वहीं लापरवाही की स्थिति में धान के स्टॉक में अंतर और अनियमितताओं की आशंका बढ़ जाती है। खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और रिकॉर्ड के सत्यापन को लेकर भी चर्चा तेज है।

 

अनुसूची- एक (ख ) , चावल स्टॉक रजिस्टर संधारण मिलरों के लिए अनिवार्य, आदेश में स्पष्ट प्रावधान

 

छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के खंड-6 के अनुसार प्रत्येक मिलर के लिए चावल स्टॉक रजिस्टर का संधारण अनिवार्य किया गया है। आदेश के तहत रजिस्टर में चावल का प्रारंभिक स्कंध (Opening Stock), प्राप्त चावल की मात्रा, परिदान अथवा विक्रय की गई चावल की मात्रा तथा शेष चावल का स्कंध नियमित रूप से दर्ज किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही रजिस्टर में अधिकृत अधिकारी अथवा व्यक्ति के हस्ताक्षर तथा निरीक्षण करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर भी दर्ज होना अनिवार्य है। इस व्यवस्था का उद्देश्य मिलर परिसर में उपलब्ध चावल के भंडारण, आवक-जावक एवं वास्तविक स्टॉक की पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करना है।

 

अनुसूची- (दो ) मासिक विवरणी में छिपे हैं धान-चावल के पूरे हिसाब के सुराग

 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के खंड-6 (3) के अनुसार प्रत्येक मिलर को प्रतिमाह विस्तृत विवरणी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस विवरणी में माह के प्रारंभ में उपलब्ध धान एवं चावल का आरम्भिक स्कंध, माह के दौरान प्राप्त धान/चावल की मात्रा, मिलिंग किए गए धान की मात्रा, मिलिंग से प्राप्त चावल की मात्रा, माह के अंत में शेष धान का स्कंध, चावल परिदान की मात्रा तथा माह के अंत में शेष चावल का विवरण शामिल होता है।

इतना ही नहीं, आदेश के तहत मिलरों को माह में खर्च की गई बिजली की कुल यूनिट संख्या का विवरण भी देना होता है तथा संबंधित माह के बिजली बिल की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। इस प्रावधान का उद्देश्य मिलिंग गतिविधियों की वास्तविकता और उत्पादन क्षमता का सत्यापन करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मासिक विवरणियों, स्टॉक रजिस्टरों और बिजली खपत के आंकड़ों का नियमित परीक्षण किया जाए तो धान एवं चावल के स्टॉक में संभावित अनियमितताओं का आसानी से पता लगाया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संबंधित विभाग इन विवरणियों की नियमित जांच कर रहा है और नियमों के पालन को लेकर पर्याप्त निगरानी बरती जा रही है ।

 

 

धान खरीदी घोटाले पर पर्दा डाल रहा विभाग, मिलरों को संरक्षण देने में लगा विभाग

 

प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आकाश केशरवानी ने खाद्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान उपार्जन केंद्रों एवं राइस मिलों से धान का उठाव कर बड़े पैमाने पर रीसायकलिंग की गई है। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को रबेली-जेवड़न रोड स्थित राइस मिल से जेवड़न खुर्द उपार्जन केंद्र में अवैध रूप से धान खपाने की शिकायत विभाग को की गई थी, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। खाद्य विभाग मामले में संबंधित मिलर एवं केंद्र प्रभारी को बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अन्य राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से चावल लाकर यहाँ खपाया का रहा है इसके बावजूद विभाग मौन बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद संबंधित उपार्जन केंद्र प्रभारियों कर मिलर पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं किया गया ।

Tags: #breakingleteshnews
ShareSendTweet
Previous Post

जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने विधायक भावना बोहरा का किया आभार व्यक्त

Next Post

आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण: ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ‘प्रोफेशनल कॉन्क्लेव’ में आमंत्रित हुए कामू बैगा

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
कवर्धा

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

September 15, 2026
कोदवाही में पनिका समाज की महत्वपूर्ण बैठक, सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को लेकर बनी रणनीति
छत्तीसगढ़

कोदवाही में पनिका समाज की महत्वपूर्ण बैठक, सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को लेकर बनी रणनीति

September 13, 2026
अन्नपूर्णा रामगोपाल चन्द्राकर एवं डॉ. आर्या चन्द्राकर कोब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुण्डा दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 
छत्तीसगढ़

अन्नपूर्णा रामगोपाल चन्द्राकर एवं डॉ. आर्या चन्द्राकर कोब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुण्डा दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 

September 13, 2026
ग्राम डेहरी में परम पूजनीय मनीषा देवी जी के आगमन पर भजन-कीर्तन, भंडारा एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

ग्राम डेहरी में परम पूजनीय मनीषा देवी जी के आगमन पर भजन-कीर्तन, भंडारा एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

September 13, 2026
प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

September 11, 2026
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान : अशोक साहू
छत्तीसगढ़

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान : अशोक साहू

September 11, 2026
Next Post
आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण: ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ‘प्रोफेशनल कॉन्क्लेव’ में आमंत्रित हुए  कामू बैगा

आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण: ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की 'प्रोफेशनल कॉन्क्लेव' में आमंत्रित हुए कामू बैगा

Tags

#bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In