कवर्धा खबर:- पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोको में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाती ने अपनी ही दादी की बेरहमी से धारदार टंगिया से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दादी के सिर पर टांगिया से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतका की पहचान बुधन बाई पात्रे (80 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी जितेंद्र पात्रे (30 वर्ष) कि अपनी दादी से रोटी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे, जिससे घर में कोई बचाव करने वाला नहीं था। वारदात के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।







