TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Friday, September 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
April 3, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-  जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं, बल्कि उस संवेदनशीलता से होती है जिसके साथ वह अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनता है। पंडरिया विधानसभा में इसी भावना को साकार करते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत एक ऐसे जनहितकारी प्रयास के रूप में सामने आई है, जो न केवल सुविधा प्रदान करता है, बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। पंडरिया विधानसभा से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर का रुख करते हैं। लेकिन इस दौरान उनके साथ आने वाले परिजनों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अस्पतालों के आसपास महंगे ठहरने के विकल्प, भोजन की व्यवस्था और दैनिक जरूरतों को पूरा करना, ये सभी समस्याएं पहले से ही परेशान परिवारों के लिए एक अतिरिक्त बोझ बन जाती थीं। ऐसे समय में आर्थिक दबाव के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। इन्हीं चुनौतियों को समझते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने “भावना दीदी की गारंटी” में किए अपने संकल्प को दोहराते हुए राजधानी रायपुर के सेक्टर-2 में पंडरिया सेवा सदन जनता को समर्पित किया। यह पहल इस सोच का परिणाम है कि पंडरिया विधानसभा से रायपुर में इलाज के लिए आए किसी भी परिवार को अपने रहने और भोजन की चिंता न करनी पड़े, बल्कि वे पूरी तरह से अपने मरीज के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नम्बर पर 7747892000 एवं 7747992000 पर संपर्क कर सकते हैं।

IMG 20260403 WA0068

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण और पंडरिया विधानसभा कमरे परिवारजनों की सेवा के प्रति अपने संकल्प की एक और कड़ी को पूरा करने का विशेष दिन है। भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता की सेवा हेतु यह संकल्प किया था और आज उसे पूर्ण होता देख मेरे लिए गर्व और गौरव का विषय है इसके लिए मैं पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ, यह संकल्प आप सभी के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से सिद्धि तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में स्थित यह सेवा सदन पूर्णतः निःशुल्क सुविधा प्रदान करता है। यहां ठहरने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित कमरे, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, स्नान और शौचालय की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त जल आपूर्ति, प्रकाश और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर जैसी सभी आवश्यक व रोजमर्रा से जुड़ीं सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह स्थान केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए एक भरोसेमंद सहारा है, जो अपने प्रियजनों के उपचार के लिए घर से दूर आते हैं। “पंडरिया सेवा सदन” की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीजों के परिजनों को मानसिक शांति और भावनात्मक संबल भी प्रदान करेगा। जब किसी कठिन परिस्थिति में व्यक्ति को सहारा मिलता है, तो वह अपने संघर्ष को अधिक मजबूती से लड़ पाता है। यही इस सेवा सदन का मूल उद्देश्य जनता के साथ हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहना, उनके कष्ट को कम करना और उन्हें यह एहसास दिलाना कि वे अकेले नहीं हैं।

 

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा वासियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए किया गया हर संकल्प हमारे लिए सर्वोपरि है। “भावना दीदी की गारंटी” केवल एक वादा नहीं, बल्कि जनसेवा का अटूट संकल्प है। यह पहल समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सहारा देने के साथ-साथ जनकल्याण की भावना को और सशक्त करती है। पंडरिया विधानसभा की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे सपनी सेवा का अवसर प्रदान किया जनता के उस विश्वास के प्रति हमने निरंतर प्रयास किये हैं चाहे वह बेटियों की शिक्षा के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन, आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहयता के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग, समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना से आज जनता की हर परिस्थिति में सुविधा मिल रही है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बात करें तो 500 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का निर्माण, 300 करोड़ से अधिक के बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजनाएं, पुल-पुलिया निर्माण, स्वच्छता एवं आवास, वनांचल क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था जैसे अनेकों काम आज गतिमान हैं जिससे पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है। जनसेवा और विकास इसी लक्ष्य के साथ हम निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आने वाले समय में जनहित व क्षेत्र के विकास से जुड़े हर कार्य निरन्तर जारी रहेंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

खपरी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का उद्घाटन संपन्न 

Next Post

धरहर गांव में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, जय श्री राम के नारों से गूंजा वातावरण

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
धरहर गांव में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, जय श्री राम के नारों से गूंजा वातावरण

धरहर गांव में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, जय श्री राम के नारों से गूंजा वातावरण

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In