TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, September 7, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
February 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में गो-वंश संरक्षण व संवर्धन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के सन्दर्भ में विधानसभा में मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गो-वंश के लिए चारा, पानी, शेड व मुलभुत सुविधाओं तथा उनके स्वास्थ्य व नियमित टीकाकरण के विषय और सांस्कृतिक योजनाओं में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता को लेकर प्रश्न किया।

IMG 20260225 WA0019 1

 

भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि राज्य में वर्तमान में पंजीकृत एवं अपंजीकृत गो-शालाओं की कुल संख्या कितनी है? गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन हेतु राज्य सरकार द्वारा कौन-कौन सी योजनाएँ संचालित किए जा रहे हैं तथा वर्ष 2024-25 में इसके लिए कितनी राशि आबंटित एवं व्यय की गई है? गो-शालाओं में चारा, पानी, पशु-चिकित्सा एवं टीकाकरण जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु क्या व्यवस्था की गई है? निराश्रित एवं सड़कों पर विचरण करने वाले गो-वंश की पहचान, पकड़ एवं संरक्षण के लिए क्या ठोस कार्ययोजना लागू की गई है? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम जी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 135 पंजीकृत एवं 54 अपंजीकृत, इस प्रकार कुल 189 गौशालाएं है। गौवंश संरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग द्वारा गौशाला का पंजीयन तथा गौधाम योजनांतर्गत गौधाम का पंजीयन किया जाता है। वर्ष 2024-25 में 135 पंजीकृत गौशालाओं को उनकी मांग अनुसार राशि रू. 1922.00 लाख अनुदान, आदर्श गौधाम एवं गोकुल ग्राम झालम, जिला बेमेतरा में संरक्षित पशुधन हेतु राशि रू. 29.75 लाख प्रदाय किया गया है एवं 11 पंजीकृत गौधामों को अद्यतन प्रदाय राशि निरंक है।

 

माननीय मंत्री जी ने बताया कि गो-वंश संवर्धन हेतु राज्य सरकार द्वारा पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, शत-प्रतिशत अनुदान पर सांड वितरण योजना एवं उन्नत मादा वत्सपालन योजना संचालित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 में पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम अंतर्गत 3 करोड़ 35 लाख 85 हजार से अधिक, शत-प्रतिशत अनुदान पर सांड वितरण योजना के तहत 80.50 लाख तथा उन्नत मादा वत्सपालन योजना के तहत 249.90 लाख रुपए आवंटित की गई। गौशालाओं में चारा, पानी, पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ छ.ग. गौ सेवा आयोग क्रियान्वयन समिति की बैठक में अनुमोदन पश्चात् गौशालाओं को पोषण आहार, शेड निर्माण, पेयजल एवं अन्य मद में नियमानुसार अनुदान दिया जाता है। एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम राशि रू. 25.00 लाख प्रति संस्था प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। निराश्रित एवं सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश की पहचान एवं पकड़ हेतु पशुओं में रेडियम पट्टी लगाया जाता है तथा गौवंशों के संरक्षण हेतु गौधाम योजना संचालित है।

 

भावना बोहरा ने सांस्कृतिक आयोजनों एवं स्थानीय कलाकारों के सहभागिता के सन्दर्भ में प्रश्न किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग द्वारा आयोजित/प्रायोजित सांस्कृतिक आयोजनों की कुल संख्या कितनी है? उक्त आयोजनों पर मद-वार एवं जिलावार कुल कितना व्यय किया गया? उक्त आयोजनों में स्थानीय एवं लोक कलाकारों की सहभागिता का प्रतिशत कितना रहा? जिसके लिखित उत्तर में माननीय पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की संख्या 2662, जिले द्वारा आयोजित कार्यक्रम की संख्या 52 तथा अशासकीय संस्थाओं द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक आयोजनों की संख्या 504 है। उक्त आयोजनों पर विभिन्न मांग संख्या अनुरूप 14,76,50,002 रु., 3,78,29,000 एवं 9,87,59,000 व्यय किया गया। विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में चिन्हारी पंजीकृत कलाकारों को स्वीकृति प्रदान की जाती है जिसमें 100 प्रतिशत स्थानीय कलाकारों की सहभागिता रहती है। जिला कलेक्टर तथा अशासकीय संस्थाओं के माध्यम से आयोजित आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुये कुल राशि का 45 प्रतिशत स्थानीय कलाकारों के भुगतान हेतु स्वीकृत किया जाता है।

ShareSendTweet
Previous Post

“विकसित भारत युवा संसद 2026” का सफल आयोजन

Next Post

होली पर्व में असामाजिक तत्वों की खैर नहीं शांति पूर्वक मनाऐ होली का पर्व

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

ग्राम सिंघारी में 24 घंटे रामधुनि झूला का भव्य समापन
छत्तीसगढ़

ग्राम सिंघारी में 24 घंटे रामधुनि झूला का भव्य समापन

September 6, 2026
शिक्षक दिवस पर ABVP बोड़ला ने किया गुरुजनों का सम्मान
छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस पर ABVP बोड़ला ने किया गुरुजनों का सम्मान

September 6, 2026
अभाविप कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने मनाया शिक्षक दिवस
छत्तीसगढ़

अभाविप कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने मनाया शिक्षक दिवस

September 6, 2026
शिक्षकों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : चोवा राम साहू
छत्तीसगढ़

शिक्षकों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : चोवा राम साहू

September 6, 2026
शिक्षा के तपस्वी सी.पी. चंद्रवंशी को मिला राज्यपाल पुरस्कार, क्षेत्र में हर्ष की लहर
छत्तीसगढ़

शिक्षा के तपस्वी सी.पी. चंद्रवंशी को मिला राज्यपाल पुरस्कार, क्षेत्र में हर्ष की लहर

September 6, 2026
शोभायात्रा में दिखी यदुवंशी संस्कृति की झलक, मटकी फोड़ और राऊत नाचा रहा आकर्षण
छत्तीसगढ़

शोभायात्रा में दिखी यदुवंशी संस्कृति की झलक, मटकी फोड़ और राऊत नाचा रहा आकर्षण

September 6, 2026
Next Post
होली पर्व में असामाजिक तत्वों की खैर नहीं शांति पूर्वक मनाऐ होली का पर्व

होली पर्व में असामाजिक तत्वों की खैर नहीं शांति पूर्वक मनाऐ होली का पर्व

Tags

#bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In