कवर्धा:- जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर एवं ग्राम पंचायत बटुराकछार में आयोजित सतनाम धुनी कार्यक्रम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने सतनाम पंथ के उपदेशों को आत्मसात कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। इसी क्रम में कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल शामिल हुईं। उन्होंने गुरु घासीदास बाबा के बताए सतनाम के मार्ग को जनकल्याण और समाज में सद्भाव का प्रतीक बताया।


अध्यक्ष सुषमा बघेल ने सतनाम धुनी स्थल पर पहुंचकर सतनाम दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन समिति को इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में संचालित भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाया जा रहा है।

भजन और कीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा
जनपद अध्यक्ष साथ श अमर कुर्रे जी, पंचराम कौशल जी, संजय बघेल जी, रवि मेरी जी, विनोद घृत लहरें जी, परमानंद डहरिया जी युवराज नारंग जी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं और अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, जनप्रतिनिधि और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सतनाम भजन और कीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा।



























































































































