कवर्धा:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओबीसी वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने प्रदेशवासियों, जिला वासियों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे देश के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है।
अशोक साहू ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। हमें अपनी आज़ादी की रक्षा करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक सद्भाव, शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे देश की प्रगति सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे अनुशासित, नशा मुक्त और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, उन्होंने सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों के त्याग और साहस को नमन किया, जिनकी वजह से हम स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं।
अंत में अशोक साहू ने सभी से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें, घर-घर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।