मुकेश झा भवानीरपुर ::- पुलिस थाना गिधपुरी के अंतर्गत ग्राम खपरी भ के पास पलारी से आरंग मेन रोड पर रात्रि लगभग 11:00 बजे क्लोजर गाड़ी को हाईवा गाड़ी ने मारी टक्कर जिससे दो लोग का मृत्यु और 9 लोग घायल प्राप्त जानकारी थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि उपस्थित होकर कहा कि ग्राम तेलासी निवासी संतराम कमल पिता जतीराम कमल उम्र 52 वर्ष ।
वर्तमान में बलौदाबाजार में किराये के मकान में रहकर हेण्ड पंप मैकेनिक का काम करता हूं। मेरे तीन लड़की व एक लड़का है। मेरी लाडकी सुषमा कमल का पिछले कुछ दिनों बिमार रह रही थी। जिसका चंदा देवी तिवारी अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती होकर ईलाज चल रहा था। जिसे कल 29 दिसंबर को दोपहर के समय अस्पताल से डिस्चार्ज कराया था। उसकी तबीयत में सुधार न हो पाने से पारिवारिक परिचर्चा के उपरांत पूजा पाठ कराने के उद्देश्य से उसे अपने गृह ग्राम तेलासी में जाने की बात आपस में परिवार के साथ बैठकर चर्चा किये। तेलासी जाने के लिए मैं अपने दामाद टिकेन्धर कमल को बोला तो वह ग्राम हरिनभट्टा से एक क्लोजर गाड़ी क्रमाक CG 06 GC 6717 को लेकर आया जिसका चालक धनेश्वर साहू था। यह उसके साथ दो अन्य युवक पोषण कमल व जागेन्द्र बन्चल थे। रात में हमलोग पूरा परिवार उक क्लोजर गाड़ी में सवार होकर दिनांक 29 दिसंबर के रात्रि करीबन 11:50 बजे निकले। रास्ते में आते समय सुषमा की तबियत ज्यादा खराब होने से ग्राम खपरी में एक परिचित के धनेमार यादव (वैधराज) के घर के सामने रात्रि लगभग लगभग 2:00 बजे गाड़ी को रोड़ किनारे रोके तब में व मेरा दामाद टिकेदार कमल मेरी बेटी मानती कमल पवि संतोषी काल, सुषमा को गाड़ी से उतारकर वैधराज के घर ले गये बाकि लोग ठंड का समय होने से गाड़ी के भीतर ही रुके। जिसमे कुमारी नेहा कमल उम्र 20 वर्ष, धर्मेन्द्र बेन्दार उम्र 28 वर्ष, शांति बाई वमन उम्र 75 वर्ग, ब्योति कमल उम्र 25 वर्ष, उमा भारती कमाल उम्र 21 वर्ष, चंटू कमल उम्र 10 वर्ष, गामया कमल उम्र डेढ वर्ष, युगल किशोर कमन उम्र 18 वर्ष, धनेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष, पोषण कमल उम्र 15 वर्ष व जागेन्द्र कमल उम्र 22 वर्ष आदि लोग क्लोजर गाड़ी में ही थे। तभी मैं देखा कि एक पीला रंग का हाईवा गाड़ी चालक अपने हाईवा को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुये आ रहा था। में अपनी दिशा में रोड के किनारे खड़े हुये क्लोजर गाड़ी क्रमांक CG 06 GC 6717 को ठोकर मारकर दुर्घटना कारित कर दिया। जिससे में देखा कि क्लोजर गाड़ी जोरदार पीछे से ठोकर मारा जिससे रोड किनारे खेत के जाकर गाड़ी गिर गया।और हाईवा भी फंस गई। हाईवा का चालक उत्तर कर भाग गया। दुर्घटना से अफरा तफरी मच गई मेरे साथ आये लोग गांव वालो को बुनाकर लाये फिर पुलिस थाना प्रभारी तत्काल सूचना दिया गया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा स्वयं एवं अपने स्टाफ को लेकर घटनास्थल पहुंचकर । ग्रामीणों के सहयोग लेकर सभी लोगों के सहयोग से गाड़ी को सीधा कर अंदर घायल लोगों को ईलाज के लिए अस्पताल भिजवाये जहां शासकीय सामुदायिक स्वासय केन्द्र पलारी में सभी का ईलाज चल रहा था। उसी समय युगल किशोर की रोड़ दुर्घटना में चोट आने से मृत्यु हो गई। और शांति बाई कमल का भी रोड़ दुर्घटना से आई चोट के कारण मृत्यु हो गई शासकीय अस्पताल पलारी प्राथमिक उपचार करने के पश्चात तत्काल खरोरा कृष्णा हॉस्पिटल सभी घायलों एडमिट किये गया है। जहां सभी लोगों का ईलाज चल रहा है। दोनों व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया क्षेत्र में बहुत ही बड़ी घटना के चलते जगह-जगह लोग कह रहे हैं कि रात भर अवैध रेत परिवहन किया जा रहा है रोड में बड़ी-बड़ी गाड़ी भी चल रही है आने-जाने में लोग डर रहे हैं जिससे कोई अनहोनी ना हो शाम होते ही अपने परिवार को जल्दी आ जाने को कह रहे हैं सभी लोग डरे हुऐ नजर आ रहे हैं।







