गोंदिया:- – डुग्गीपार पुलिस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 अगस्त 2025 की शाम लगभग 7 बजे से 3 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच की है। मामले में अपराध क्रमांक 323/2025 दर्ज किया गया है तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, मृत महिला की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच अनुमानित की गई है। महिला का रंग सावला, शरीर दुबला-पतला तथा कद लगभग 4 फुट 6 इंच है। उसके शरीर पर निम्नलिखित वस्त्र और आभूषण पाए गए हैं:
* गले में बाजारू (सस्ती किस्म का) मंगलसूत्र
* दोनों कानों में बाजारू झुमके
* नाक में बाजारू फूल्ली
* शरीर पर लाल रंग की ब्रा और नीले रंग का फुल लोअर
* दोनों पैरों में बाजारू पायल (पैजन)
* पैरों में लाल रंग की “TARA” कंपनी की स्लीपर (चप्पल)
पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या कर शव को उक्त स्थान पर फेंका गया हो सकता है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के क्षेत्र में उपरोक्त वर्णन से मेल खाती कोई महिला हाल ही में लापता हुई हो, तो तत्काल पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
संपर्क अधिकारी:
* विवेक पाटील, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, देवरी – 📞 *9922719581*
* पुरुषोत्तम अहेरकर, पुलिस निरीक्षक, क्राइम ब्रांच गोंदिया – 📞 *9049986712*
* गणेश वनारे, पुलिस निरीक्षक – 📞 *8010931513*
* धीरज राजूरकर, स. पो. नि. क्राइम ब्रांच, गोंदिया – 📞 *9850042836*
* जावेद शेख, सहायक पुलिस निरीक्षक – 📞 *9423643807*
* आशिष अग्निहोत्री, पुलिस हवलदार – 📞 *7020489037*
डुग्गीपार पुलिस इस गंभीर अपराध की जांच में पूरी तत्परता से लगी हुई है और मृतका की पहचान व हत्यारे का सुराग लगाने के प्रयास जारी हैं।