कवर्धा/रायपुर::– छत्तीसगढ़ सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। ईमानदारी, कर्मठता और जनसेवा के प्रतीक विजय शर्मा जी को उनके सादगीपूर्ण जीवन और विकासोन्मुख नेतृत्व के लिए पूरे राज्य में विशेष सम्मान प्राप्त है।

इसी अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 08, राजकुमार मेरावी ने भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजकुमार मेरावी ने कहा –
“विजय शर्मा जी प्रदेश की राजनीति में एक ऐसी प्रेरणास्रोत शख्सियत हैं, जिनका लक्ष्य सदैव जनकल्याण रहा है। उनका समर्पण, दूरदर्शिता और नेतृत्व हमारे लिए प्रेरणा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार सफलता प्राप्त हो।”
उन्होंने यह भी कहा कि विजय शर्मा जी का मार्गदर्शन हमेशा युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है। उनकी कार्यशैली ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी है।
छत्तीसगढ़ को गौरवशाली नेतृत्व देने वाले, हमारे जननायक विजय शर्मा जी को जन्मदिन की कोटि शुभकामनाएं 🎉







