[पंडरिया]:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनसेवक आनंद सिंह ठाकुर ने प्रदेशवासियों और जिला वासियों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक है, जो हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदान और त्याग की याद दिलाता है।
आनंद सिंह ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। हमें अपने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए हमेशा सतत प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिक्षा, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे अनुशासित, नशा मुक्त और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों के त्याग और साहस को नमन किया, जिनके कारण हम स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं।
अंत में आनंद सिंह ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का सम्मान करें, घर-घर ध्वजारोहण करें और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाएं।