कवर्धा/पिपरिया:- छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री विजय शर्मा के जन्मदिवस के पावन अवसर परपिपरिया मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।
कार्यकर्ताओं ने शर्मा जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए कामना की। जन्मदिवस के इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री विजय शर्मा जी का जीवन समर्पण, सेवा और विकास की मिसाल है। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है।
🔹 कार्यकर्ताओं ने कहा –
“विजय शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। वे गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। हम समस्त पिपरिया मंडल परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की कोटिशः शुभकामनाएं देते हैं।”
इस दौरान मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनके जनहितकारी फैसलों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर उन्नति करता रहेगा।