पांडातराई:- नगर पंचायत पांडातराई में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में मनोज सिंह ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया में क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा, जिसकी बदौलत नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद का यह निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो सका। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में मनोज सिंह ठाकुर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
मनोज l सिंह ठाकुर ने उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने अपने निर्वाचन में सहयोग करने वाले सभी पार्षदों, नगरवासियों एवं विशेष रूप से विधायक भावना बोहरा का आभार प्रकट किया।
अवसर पर नगर पंचायत पांडातराई के सभी पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान हर्ष का माहौल बना रहा, वहीं नगरवासियों ने मनोज सिंह ठाकुर के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में नगर पंचायत के विकास की उम्मीद जताई।।