कबीरधाम:- लोधी क्षत्रिय कर्मचारी एवं बुद्धिजीवी संगठन (लक्ष्य) का प्रदेश स्तरीय त्रिवर्षीय निर्वाचन राजनांदगांव स्थित लोधी सामाजिक भवन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव राज्य निर्वाचन अधिकारी किशोर वर्मा, रूपकुमार महिकवार और गुनाराम चंदेल की देखरेख में किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रचार सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु नामांकन भरे गए। सचिव पद के लिए कबीरधाम जिले के चारभाठा निवासी और पेशे से शिक्षक आनंद कौशिक ने नामांकन दाखिल किया। सचिव पद पर उनका नामांकन एकल होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसी तरह अध्यक्ष पद पर चैनदास जंघेल, महासचिव पद पर दानेश्वर लिल्हारे, कोषाध्यक्ष पद पर दीनू राम वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर कमलेश वर्मा, दुर्जन जंघेल.और बसंती जंघेल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंचूराम वर्मा, यशवंत जंघेल, कृतलाल वर्मा, उत्तम वर्मा तथा प्रचार सचिव पद पर नंदकुमार वर्मा निर्विरोध चुने गए।
निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश संगठन मंत्री जीवन कौशिक, महासचिव संजीव कौशिक, संगठन मंत्री राजेश कौशिक, सर्किल सचिव कवर्धा रामफल कौशिक, साथ ही लक्ष्य संरक्षक, आजीवन सदस्य, साधारण सदस्य, समस्त जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यगण मौजूद रहे।
कबीरधाम जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर आनंद कौशिक को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की एकजुटता को प्रदेश स्तर पर मजबूती प्रदान करने की बात कही।







