कवर्धा:- छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और जनता के लोकप्रिय नेता विजय शर्मा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रदेशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। अपने सौम्य, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के कारण वे जन-जन के प्रिय और कवर्धा के लाडले सपूत के रूप में प्रसिद्ध हैं।
इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06, ललीता रूपसिंह धुर्वे ने भी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की है।
🔹 धुर्वे ने कहा –
“भैया विजय शर्मा का जीवन समर्पण, सेवा और संघर्ष की मिसाल है। वे सदैव गांव, गरीब, किसान और युवाओं के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। हम सभी को उन पर गर्व है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना करती हूँ।”
उन्होंने यह भी कहा कि विजय शर्मा जैसे जननायक का नेतृत्व मिलना इस अंचल के लिए सौभाग्य की बात है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भी विजय शर्मा जी के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं, और प्रार्थना की कि वे सदैव इसी तरह प्रदेश की सेवा में अग्रसर रहें।
🎉 “जनसेवा और समर्पण के प्रतीक, श्री विजय शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”🎉







