पंडरिया:- पंडरिया में महतारी अलंकरण सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गयाथबी जिसका नतृत्वर पंडरिया विधायिका भावना बोहरा के नेतृत्व में किया गया। गौरवशाली बेटी एवं महिला नगर सैनिक रीना शर्मा ने एक बार फिर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। नारी शक्ति के सम्मान समारोह के अवसर पर उन्हें “महतारी अलंकरण सम्मान” से पंडरिया विधायिका भावना बोहरा ने सम्मानित किया गया ।
रीना शर्मा को यह सम्मान उनकी सामाजिक सक्रियता, जनसेवा, पर्यावरण सरंक्षण और युवाओं को देश सेवा हेतु प्रेरित करने जैसे उल्लेखनीय योगदानों के लिए प्रदान किया गया। इससे पहले भी वे पाँच बार राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं, जिनमें कई अविस्मरणीय क्षण शामिल हैं:
वर्ष 2024 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर में उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े द्वारा सम्मानित किया गया।
इसी वर्ष रायपुर के वृंदावन हाल में सीआईडी की डीआईजी ऑफिसर मैडम के करकमलों से उन्हें विशेष सम्मान मिला।
रायपुर के सिंघानिया बिल्डकॉन होटल पोर्टिंको में आयोजित “द एक्सिलेंट 2024 – एक सम्मान उनका जो जीते हैं औरों के लिए” समारोह में उन्हें उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा सम्मानित किया गया।
रीना शर्मा जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा संचालित निःशुल्क स्वामी विवेकानंद एकेडमी में विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को देश सेवा हेतु प्रशिक्षित करने एवं प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
सिर्फ अपनी ड्यूटी तक सीमित न रहकर वे रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहायता, स्वच्छता अभियान जैसे कई सराहनीय कार्यों में भी भागीदारी निभाती हैं।
जनता और प्रशासन दोनों के बीच उनका एक अलग ही स्थान है, लोग उन्हें “कबीरधाम की आयरन लेडी” के नाम से पुकारते हैं।
उनकी प्रेरणादायक यात्रा यह प्रमाणित करती है कि यदि नारी संकल्प ले तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय रीना शर्मा की तारीफ करते कहा ऐसी लगन और मेहनत से समाज सेवा करते रहे।