कवर्धा:-छत्तीसगढ़ राज्य के दो प्रतिष्ठित और सम्मानित नेताओं का जन्मदिन है, जिनकी नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति समर्पण ने राज्य में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की दिशा दी है। माननीय भूपेश बघेल जी, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, उनकी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं ने आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उनका समर्पण, दूरदर्शिता और जनहित में काम करने का तरीका प्रेरणादायक है।
वहीं, माननीय मोहम्मद अकबर जी, जो छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व परिवहन मंत्री रह चुके हैं और कवर्धा के लोकप्रिय विधायक हैं, ने हमेशा क्षेत्रीय विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अथक प्रयास किए हैं। उनके कार्यों ने स्थानीय जनता के जीवन स्तर में सुधार किया और उन्हें सशक्त बनाने का काम किया।
जिला अध्यक्ष होरीराम साहू ने दोनों नेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन नेताओं के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने जो उन्नति की है, वह केवल उनकी मेहनत और दृष्टिकोण का परिणाम है। होरीराम साहू जी ने यह भी बताया कि इन नेताओं का मार्गदर्शन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा और प्रदेश की समृद्धि के लिए हमें उनके दृष्टिकोण से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
हम सभी उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हर नागरिक समृद्धि की ओर अग्रसर हो, यही हमारी शुभकामनाएं हैं।
सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे इनके नेतृत्व से प्रेरित होकर प्रदेश की समृद्धि के लिए और अधिक मेहनत करें।