कवर्धा:- जिला सुरेठी कुर्मी वर्मा समाज द्वारा पोंडी स्थित सामाजिक भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा ने समाज के विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे अंगूर का गुच्छा एक साथ रहने पर अपनी कीमत बनाए रखता है, वैसे ही जब तक हम सभी समाज से जुड़े रहते हैं, हमारा समाज राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक तथा हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण बनता है। समाज के प्रत्येक सदस्य की भागीदारी और निरंतर प्रयास ही समाज की प्रगति का मुख्य कारण है।

कार्यक्रम में भारतीय परंपरा के अनुरूप होली मिलन एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में समाज के 18 जनप्रतिनिधियों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, गमछा और नारियल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठजनों द्वारा एक-एक कर प्रदान किया गया।
चुने गए जनप्रतिनिधियों की सूची इस प्रकार है:
जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष: श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा (निर्विरोध चुने गए)
जनपद सदस्य:
पूर्णिमा वाल्मिकी वर्मा (कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 03)
सद्भावना रवि वर्मा (बोड़ला क्षेत्र क्रमांक 11)
मधु प्रीतम वर्मा (बोड़ला क्षेत्र क्रमांक 08)
सरपंच:
नरेंद्र वर्मा (ग्राम पंचायत बैहरसरी)
सुरेश वर्मा (ग्राम पंचायत बोधाईकुंडा)
नेहा भरत वर्मा (ग्राम पंचायत सुखाताल)
संतोषी संतोष वर्मा (ग्राम पंचायत जरती)
मंदाकिनी विश्वनाथ वर्मा (ग्राम पंचायत तरेगांव)
उपसरपंच:
रामकिंकर वर्मा (ग्राम खण्डसरा)
संतोष वर्मा (ग्राम जरती)
संतराम वर्मा (ग्राम तरेगांव)
अमित वर्मा (ग्राम बैहरसरी)
ध्रुव कुमार वर्मा (ग्राम कुसुमघटा)
विवेकानंद वर्मा (ग्राम मंडलाटोला)
अमन वर्मा (ग्राम बद्दो)
नंदराम वर्मा (ग्राम मारियाटोला)
छोटूराम वर्मा (ग्राम सिंघारी)
इस प्रकार, कवर्धा विधानसभा में जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और उपसरपंच मिलकर कुल 18 जनप्रतिनिधि समाज के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों को समाज की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें शिव प्रसाद वर्मा (जिलाध्यक्ष), बद्री प्रसाद वर्मा (उपाध्यक्ष), अशोक वर्मा (कोषाध्यक्ष), धन्नू राम वर्मा (सचिव), जयचंद वर्मा (संगठन मंत्री), वाल्मिकी वर्मा (मीडिया प्रभारी), शत्रुहन वर्मा (प्रवक्ता), शीतल वर्मा (प्रवक्ता), पुरन वर्मा (सह सचिव) शामिल थे। इन सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा सम्मानित किया गया और रंगों का पर्व होली मिलन में सभी एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी ने मिलकर जनता की सेवा करने का संकल्प लिया।
सफल आयोजन के लिए समाज के सभी प्रमुखजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भरत वर्मा, भगवती वर्मा, लुधराम वर्मा, रामाधार वर्मा, बहोरीक वर्मा, रवि वर्मा, रधवा वर्मा, श्याम वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, मोतीराम वर्मा, सीताराम वर्मा, कन्हैया वर्मा, गनीराम वर्मा, पंचूराम वर्मा, चरण वर्मा, विश्राम वर्मा, अमर वर्मा, मनहरण वर्मा, होरीराम वर्मा, केशव वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, प्रवीण वर्मा, मगन वर्मा, भागवत वर्मा, दिनेश वर्मा, धनराज वर्मा, कैलाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।







