कवर्धा/कबीरधाम::- छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि विजय शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अपने सरल, सहज व जनहितैषी व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले शर्मा को खासतौर पर किसानों के मितान,गरीबों की आवाज़ और युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में जाना जाता है।
शर्मा जी की जनसेवा भावना और विकासोन्मुख सोच ने उन्हें प्रदेशवासियों का चहेता नेता बना दिया है। प्रदेश के कोने-कोने से शुभकामनाएं और बधाइयां लगातार मिल रही हैं।
कबीरधाम जिले से भी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
🟢 बालका वर्मा, अध्यक्ष, जनपद पंचायत बोडला ने कहा –
“विजय भैया छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं। वे गांव-गरीब, किसान और मजदूर की उम्मीद हैं। हम सभी की ओर से उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई और ईश्वर से दीर्घायु की प्रार्थना।”
🟢 रामकिंकर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि बोडला, हीरो जांगड़े ने कहा –
“उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उनकी विनम्रता और कर्मठता अनुकरणीय है।”
🟢 कांति (राजा) वर्मा, प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ने कहा –
” विजय शर्मा जी का जीवन समाज सेवा को समर्पित है। उनकी नीतियाँ जन-जन को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।”
🟢नंद श्रीवास, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा –
“उनकी कार्यशैली नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।”
प्रदेशवासियों की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं की जा रही हैं।
“जनसेवा के प्रतीक, विजय शर्मा जी को जन्मदिन की कोटि शुभकामनाएं दी







