कवर्धा, 22 अगस्त:-आज कवर्धा शहर का सिन्नल चौक जश्न के रंग में रंग गया, जब अखिल भारतीय सतनाम सेना और सतनामी समाज कवर्धा के नेतृत्व में आरंग विधायक *गुरु खुशवंत साहेब जी* को छत्तीसगढ़ शासन में *कैबिनेट मंत्री* बनाए जाने की खुशी में जोरदार आतिशबाजी की गई। इस आयोजन की अगुवाई अरविंद पात्रे द्वारा की गई।
गुरु खुशवंत साहेब जी को मंत्री बनाए जाने की खबर से न केवल कवर्धा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के बीच हर्ष का वातावरण है। राज्य के कोने-कोने में समाज के लोगों ने इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर बधाइयाँ दीं।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री *विष्णुदेव साय जी* का आभार प्रकट किया और कहा कि यह निर्णय सतनामी समाज के सम्मान और भागीदारी को दर्शाता है।
**समाज को विकास की नई दिशा मिलेगी**
समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विश्वास जताया कि गुरु खुशवंत साहेब जी के सानिध्य और मार्गदर्शन में न केवल सतनामी समाज, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य का समावेशी विकास होगा।