कवर्धा:-भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माननीय राजेन्द्र चंद्रवंशी के जन्मदिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय स्वामी विवेकानंद भवन, कवर्धा में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर किसान कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद यादव राष्ट्रीय महासचिव एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा शहर मंडल की सक्रिय कार्यकर्ता भगवती मिरज एवं फाउंडेशन की प्रदेश पदाधिकारी संतोषी जायसवाल ने कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
फाउंडेशन की ओर से जिला अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह, साल, पुष्प गुच्छ, माला भेंट कर एवं मीठा खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
इस मौके पर घनश्याम यादव ने कहा कि “राजेन्द्र चंद्रवंशी जी केवल भाजपा संगठन के नहीं, बल्कि पूरे *कबीरधाम जिले के लिए एक सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं। उनकी कार्यशैली सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर प्रेरणादायी है।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को ऐसे समर्पित नेतृत्वकर्ताओं की आज आवश्यकता है जो नीतियों और जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखें।
प्रदेश महासचिव भगवती मिरज ने भी उन्हें कर्मठ, जमीनी कार्यकर्ता और जनहित के लिए समर्पित नेता बताया।
जन्मदिन के इस विशेष मौके पर भाजपा कार्यालय में कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने राजेन्द्र चंद्रवंशी जी के दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की।